श्रीजी प्रभु के शीतकाल की सेवा में तिलकायतश्री एवं श्री विशाल बावा पधारे नाथद्वारा

उदयपुर : पुष्टीमार्गीय प्रधान पीठ प्रभु श्रीनाथजी की हवेली के पीठाधीश्वर गो.ति.श्री 108 श्री राकेशजी (श्री इंद्रदमन) महाराजश्री एवं युवाचार्य गो.चि.105 श्री विशाल जी (श्री भूपेश कुमार जी) बावा श्री श्रीजी प्रभु के शीतकाल की सेवा में शुक्रवार सांय नाथद्वारा पधारे। तिलकायतश्री एवं श्री विशाल बावा श्रीजी प्रभु के रविवार मार्गशीर्ष शुक्ल पक्ष पूर्णिमा एवं श्री बलदेवजी के उत्सव पर आयोजित घर के छप्पन भोग मनोरथ की सेवा में श्रीजी प्रभु को लाड लड़ाने एवं प्रभु की सेवा में नाथद्वारा पधारे।
शनिवार को गो. ति.108 श्री राकेशजी (श्री इंद्रदमन जी) महाराजश्री की अध्यक्षता में श्रीनाथजी मंदिर मंडल बोर्ड की बैठक तिलकायतश्री के निवास स्थल मोती महल में आयोजित होगी जिसमें सभी बोर्ड मेंबर के आने की संभावना है, जिसमें प्रस्तावित विषयों पर मुख्य रूप से चर्चा होगी।
तिलकायतश्री एवं श्री विशाल बावा के नाथद्वारा पधारने के अवसर पर मंदिर के अधिकारी सुधाकर उपाध्याय, श्रीनाथजी मंदिर के मुख्य प्रशासक भारत भूषण व्यास, मंदिर मंडल के सदस्य समीर चौधरी, तिलकायतश्री के मुख्य सलाहकार अंजन शाह, मंदिर मंडल के सीईओ चैतन्य त्रिपाठी, मंदिर के सहायक अधिकारी अनिल सनाढ्य, तिलकायतश्री के सचिव लीलाधर पुरोहित, मंदिर मंडल के अधिकारी हरिसिंह राजपुरोहित, समाधानी उमंग मेहता, मंदिर के मीडिया प्रभारी एवं पीआरओ गिरीश व्यास, राजेश्वर त्रिपाठी, मंदिर के पंड्याजी परेश नागर , जमादार हर्ष सनाढ्य, कैलाश पालीवाल सहित कई वैष्णव जन उपस्थित थे ।

Related posts:

रजत पालकी में सवार हो प्रभु श्री महाकालेश्वर ने किया जल विहार

हिन्दुस्तान ज़िंक ने अब तक देश के ख़ज़ाने में 1.7 लाख करोड़ का योगदान दिया : अनिल अग्रवाल

पांच दिवसीय वर्सेटाइल पर्सनैलिटी डेवलपमेंट कार्यशाला शुरू

हिंदुस्तान जिंक द्वारा आयोजित वेदांता जिंक सिटी हाफ मैराथन का इवेंट पोस्टर और रेस डे जर्सी लॉन्च

नारायण सेवा संस्थान का 38वां निःशुल्क सामूहिक विवाह समारोह 28-29 को 

दिव्यांग सशक्तिकरण शिविर

फसल बीमा जागरूकता कार्यक्रम

डाबर च्यवनप्राश द्वारा उदयपुर में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

दुर्लभ सुरबहार वाद्य यंत्र के कलाकार डॉ. अश्विन एम.दलवी पहुंचे उदयपुर

वर्ल्ड ऑफ ह्यूमैनिटी में संतों के पावन चरण, सेवा और करुणा का केंद्र हुआ आलोकित

आल इण्डिया इस्कान पदयात्रा का बेदला गाँव में भव्य स्वागत

सेंट पॉल सीनियर सेकेंडरी स्कूल में आयोजित वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का समापन