पिम्स उमरड़ा ने जीता पेसिफिक मेडिकॉर्प टूर्नामेंट

उदयपुर। शिकारवाड़ी उदयपुर में क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया गया। इसमें पीएमसीएच पायरेट्स, पीआईएमएस पैंथर्स, थैलेसा वैलेंट्स और आदित्य रियल एस्टेट ने भाग लिया। फाइनल मैच पिम्स उमरड़ा की पीआईएमएस पैंथर्स और पीएमसीएच पायरेट्स के बीच हुआ। इसमें कप्तान लौकिक सूर्यवंशी के नेतृत्व में पीआईएमएस पैंथर्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में चार विकेट के नुकसान पर 184 रन बनाये। जवाब में पीएमसीएच पायरेट्स 122 रन ही बना सकी। पीआईएमएस पैंथर्स ने टूर्नामेंट में 62 रनों से जीत दर्ज की। मैन ऑफ द टूर्नामेंट श्रेय रावल ने प्राप्त किया। सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज अमन शिखावत और सर्वश्रेष्ठ फील्डर जय पटेल रहे। इस पूरे टूर्नामेंट में पीआईएमएस पैंथर्स की टीम एक भी मैच में पराजीत नहीं हुई। विजेता टीम को 1,50,000 रूपये की पुरस्कार राशि से सम्मानित किया गया। पीआईएमएस पैंथर्स के विजेता बनने पर पिम्स के चयरमेन आशीष अग्रवाल ने सभी खिलाडिय़ों का सम्मान किया।

Related posts:

जागो जैनों पर विशाल सभा आयोजित

उदयपुर में कोरोना के रोगियों का प्रतिदिन घटता ग्राफ़ उत्साहवर्धक, बुधवार को प्रतिशत घट कर 10.16 हुआ

हिन्दुस्तान जिंक ‘‘खनन उद्योग 2021 में मोस्ट सस्टेनेबल कंपनी अवार्ड’’ से सम्मानित

नारायण सेवा संस्थान में गणपति स्थापना

महाकुम्भ में मौनी अमावस्या पर

आयुर्वेद पंचकर्म चिकित्सा पद्धति से जड़ मूल से नष्ट होते हैं रोग- डॉ शर्मा

Hindustan Zinc empowers nearly 30,000 Individuals in India through Sports Initiatives

राजगद्दी उत्सव के बाद पहली बार डॉ. लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ सपरिवार द्वारकाधीश मंदिर कांकरोली पहुंचे

सिटी पैलेस में ‘हाउजियम’ एक अनोखा संग्रहालय पर एक विशेष व्याख्यान

51 जोड़ों के सपनों और विश्वास का संगम

सामान्य सिरदर्द भी हो सकता है किसी बीमारी का संकेत : डॉ. मनीष कुलश्रेष्ठ

पिम्स में गंभीर वायरल बुखार से पीडि़त मरीज का सफल इलाज