नरेंद्र धाकड़ आउटस्टैंडिंग इंजीनियरिंग सर्विसेज टू सोसाइटी अवार्ड से सम्मानित

उदयपुर : उदयपुर निवासी इंजीनियर नरेंद्र धाकड़ क्षेत्र के पहले और अभी तक आखिरी जयपुर में मुख्य अभियंता जन स्वास्थय अभियांत्रिक विभाग के सर्वोच्च पद पर पदस्थापित होकर सेवानिवृत हुए। सेवा कार्य के दौरान उदयपुर शहर की मानसी वाकल परियोजना, देवास परियोजना, जयसमंद परियोजना, उदयपुर फ़िल्टर प्लांट्स के क्रमोनत करने, पूरे भीलवाड़ा जिले के शहर और गावों को चम्बल परियोजना कोटा से लाभान्वित करने, राजसमंद शहर की पुनरगढ़ित योजना, राजसमंद जिले के सभी ग्रामीण योजनाओ का संचालन और संधारण की संविदा स्वीकृति , कोटा शहर की 24*7 घंटे जल वितरण के क्रियान्वयन एवं संचालयन में महत्वपूर्ण भूमिका निभायी। इनके इसी समर्पण कार्य को इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ़ इंजीनियरिंग राजस्थान स्टेट सेंटर जयपुर द्वारा 26 जनवरी 25 को जयपुर में आउटस्टैंडिंग इंजीनियरिंग सर्विसेज टू सोसाइटी अवार्ड से सम्मानित किया गया। पूर्व में भी अधीक्षण अभियंता रहते हुए तत्कालीन जलदाय मंत्री श्रीमती किरण माहेश्वरी द्वारा भी इनको सम्मानित किया जा चुका है। सेवानिवृति के पश्चात ये विभिन्न सामाजिक संस्थाओ महावीर इंटरनेशनल, जैन इंजीनियरिंग सोसाइटी, अरावली सोसाइटी, प्रबुद्ध जन स्वास्थय अभियंता मंडल, कंवरपदा पूर्व छात्र परिषद्, तेरापंथ प्रोफेशनल फोरम, महाराणा प्रताप नागरिक समिति, वरिष्ठ नागरिक सेवा संसथान के वरिष्ठ सदस्य एवं पदाधिकारी के रूप में मानव सेवा, मनोरंजन, सामाजिक सेवा, इंजीनियरिंग सेवा के नित्य नए आयाम स्थापित कर रहे है।

Related posts:

राहत पहुंची उखलियात लाभार्थी हुए प्रफुल्लित

डॉ. तुक्तक भानावत जार के पुन: जिलाध्यक्ष बने

प्रो. सारंगदेवोत दत्तोपंत ठेंगड़ी राष्ट्रीय श्रमिक शिक्षा एवं विकास बोर्ड, भारत सरकार के क्षेत्रीय स...

एमएमपीएस को "स्पेशल जूरी अवार्ड" तथा लगातार छठे वर्ष "बेस्ट स्कूल अवार्ड"

पोपलटी में पोषाहार शिविर सम्पन्न

सेवाभावी भंवरलाल पोरवाल का निधन

हिन्दुस्तान जिंक़ के शिक्षा संबंल कार्यक्रम में लाभान्वित हो रहे 13000 विद्यार्थी

गुलाबचंद कटारिया द्वारा निधि पुनमिया का सम्मान

दो दिवसीय फेशियल एस्थेटिक कॉन्फ्रेंस सम्पन्न

हिन्दुस्तान जिंक डिजिटल रूप से सक्षम जिंक फ्रेट बाजार के साथ मेटल लॉजिस्टिक्स में लाया क्रांति

वीरविनोद ग्रंथ में संगृहीत संस्कृत प्रशस्तियों का भावानुवाद

इंटरनेशनल जि़ंक एसोसिएशन और हिंदुस्तान जिंक लि. ने महाराणा प्रताप युनिवर्सिटी के साथ मिलकर फसलों में...