पीआईएमएस हॉस्पिटल उमरड़ा में ब्लड कैंसर को हराने वालों का सम्मान

पीआईएमएस हॉस्पिटल उमरड़ा में ब्लड कैंसर को हराने वालों का सम्मान

उदयपुर। विश्व कैंसर दिवस के उपलक्ष में उदयपुर के पीआईएमएस हॉस्पिटल उमरड़ा में ब्लड कैंसर से पीड़ित बच्चों के सफल उपचार पर एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

पीआईएमएस हॉस्पिटल के चेयरमैन आशीष अग्रवाल ने उन बच्चों और उनके परिवारों को सम्मानित किया, जिन्होंने कैंसर के खिलाफ अपनी जंग लड़ी और जीत हासिल की। उन्होंने बताया कि पीआईएमएस अस्पताल, उमरड़ा में अत्याधुनिक सुविधाओं और अनुभवी चिकित्सकों की टीम द्वारा बच्चों के रक्त कैंसर का सफल उपचार किया जा रहा है और अस्पताल ने आधुनिक चिकित्सा तकनीकों को अपनाते हुए कई बच्चों को नया जीवन दिया है।

कार्यक्रम में आशीष अग्रवाल ने कहा कि हमारा प्रयास है कि रक्त कैंसर से पीड़ित हर बच्चे को बेहतरीन इलाज और सहयोग मिले। हमें गर्व है कि पीआईएमएस अस्पताल में विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम इस दिशा में निरंतर कार्य कर रही है।

इस अवसर पर कैंसर विशेषज्ञ डा. सचिन जैन ने कैंसर के प्रति जागरूकता बढ़ाने और शुरुआती पहचान के महत्व पर भी प्रकाश डाला। अस्पताल प्रशासन ने भविष्य में और अधिक उन्नत सुविधाओं को जोड़ने की प्रतिबद्धता व्यक्त की, जिससे अधिक से अधिक बच्चों को लाभ मिल सके। रेडिएशन ऑन्कोलॉजिस्ट डा. दीक्षा ने भी अपनी बात रखी।

कार्यक्रम में डॉक्टर, सामाजिक कार्यकर्ता, अस्पताल स्टाफ और कैंसर से जूझ चुके बच्चों के परिजन उपस्थित रहे। सभी ने मिलकर इस बीमारी के प्रति जागरूकता बढ़ाने और इसे हराने की दिशा में एकजुट होकर काम करने का संकल्प लिया।

Related posts:

पिम्स मेवाड़ कप का तीसरा सीजन : पिम्स व लिबर्टी ने जीते अपने मुकाबले

शेफ दयाशंकर शर्मा ने लंदन में रेस्टोरेंट हेरिटेज के साथ लॉन्च किया डिलीवरी और होम डाइनिंग अनुभव

वेदांता उदयपुर वर्ल्ड म्यूजिक फेस्टिवल का रंगारंग आगाज

चार दिवसीय आध्यात्मिक शिक्षण शिविर का हुआ भव्य समापन

डाॅ. लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ ने किया ‘वोटरी’ का शुभारम्भ

11 दिवसीय ओलंपिक फेस्टिवल का समापन

श्रीमाली समाज का "संस्कार भवन" बना समाज के लिए प्रेरणा का केंद्र, तीसरी मंजिल का निर्माण कार्य जोरो...

एनआईआरएफ रैंकिंग में एमपीयूएटी प्रदेश में प्रथम स्थान हासिल करने वाला विश्वविद्यालय बना

लोसिंग में पिपलाज महारानी का दिव्य श्रंगार, 21 किलो की फूलमाला से किया गया अलौकिक श्रृंगार

प्रथम डॉ. रणजीत मानववादी कविता पुरस्कार बच्चा लाल 'उन्मेष को मिला

भाजपा संगठन मंत्री चंद्रशेखर ने डॉ. लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ से सिटी पैलेस में शिष्टाचार भेंट की

छात्रावास निर्माण में विशाल आर्थिक सहयोग