नवनियुक्त जिला कलेक्टर मेहता ने किया कार्यग्रहण

उदयपुर। वर्ष 2012 बैच के आईएएस अधिकारी एवं उदयपुर जिले के नवनियुक्त जिला कलेक्टर नमित मेहता ने सोमवार को कलेक्ट्रेट में कार्य ग्रहण किया।
इस अवसर पर उन्होंने कहा कि उदयपुर पर्यटन के लिए विख्यात शहर है। पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए अधिकारियों और पर्यटन व्यवसाय से जुड़े लोगों के साथ मिलकर प्रयास करेंगे। इसके लिए नई संभावनाओं को तलाश कर उस दिशा में कार्य किया जाएगा। आमजन की शिकायत का त्वरित समाधान करते हुए केंद्र एवं राज्य सरकार की योजनाओं को पात्र आमजन तक पहुँचाने के समुचित प्रयास करेंगे। मेहता ने कहा कि इस बात के पूरे प्रयास किए जाएंगे कि पर्यटकों को कम से कम परेशानी हो और उनकी उदयपुर यात्रा का अनुभव बेहतरीन हो सके। उदयपुर जिला जनजाति क्षेत्र के अंतर्गत आता है। टीएडी कमिश्नर उदयपुर में नियुक्त है, उनसे बेहतर समन्वय के साथ जनजातीय क्षेत्र में योजनाओं का लाभ आमजन तक पहुँचाने के ओर भी बेहतर प्रयास करेंगे। मेहता ने बताया कि मेरा प्रोबेशन काल भी उदयपुर में ही व्यतीत हुआ है। वह अनुभव भी काम आएगा।  निवर्तमान कलेक्टर अरविंद पोसवाल के अच्छे कार्यों को आगे बढ़ाएंगे।
इसे पूर्व मेहता का कलेक्ट्रेट पहुंचने पर एडीएम प्रशासन दीपेंद्रसिंह राठौड़, एडीएम सीटी वारसिंह, नगर निगम आयुक्त रामप्रकाश जिला परिषद सीईओ रिया डाबी, प्रशिक्षु आईएएस माधव भारद्वाज, सोनिका कुमारी, शुभम अशोक समेत अन्य अधिकारियों ने पुष्पगुच्छ भेंटकर स्वागत किया। उल्लेखनीय है कि राज्य सरकार ने गत शुक्रवार को आदेश जारी कर जिले के निवर्तमान कलेक्टर अरविंद कुमार पोसवाल का तबादला जयपुर करते हुए भीलवाड़ा कलेक्टर नमित मेहता को उदयपुर जिले की जिम्मेदारी दी है।

Related posts:

आईआईआरएफ की रैंकिंग में विद्यापीठ राजस्थान में दूसरे, राष्ट्रीय स्तर पर 37वें पायदान पर

हिन्दुस्तान जिंक द्वारा राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम

प्रो. भाणावत बने यूनिवर्सिटी स्पोर्ट्स बोर्ड के चेयरमैन एवं एमएचआरएम के निदेशक

प्रभु द्वारकाधीशजी के दर्शन को पहुँचे डॉ. लक्ष्यराज सिंह मेवाड़

दिव्यांग बच्चों ने मनाया आज़ादी का अमृत महोत्सव

हिंदुस्तान जिंक का दिवाली अभियान “ प्रगति की रोशनी ”

सीम्स अस्पताल मे एक आटो-चालक पिता के दो वर्षीय बच्चे का लिवर प्रत्यारोपण

5,950+ Rural Youth Secure Jobs Through Hindustan Zinc's Zinc Kaushal Kendra

गीतांजली मेडिकल कॉलेज का अंतर्राष्ट्रीय पर स्तर परचम, डॉ. ऋषि शर्मा को अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में मिल...

नवजात की श्वांस नली का सफल ऑपरेशन

विश्व पुस्तक मेले में 'प्रेमचंद की व्यंग्य कथाएं' पुस्तक का लोकार्पण

वीआईएफटी में बॉलीवुड सितारों ने किया ‘त्राहिमाम्’ और ‘अजय वर्धन’ का प्रमोशन