निसान इंडिया की नई बी-एसयूवी का नाम ‘निसान मैग्नाइट’

उदयपुर। निसान इंडिया ने अपनी बहुप्रतीक्षित बी-एसयूवी के कॉन्सेप्ट संस्करण का खुलासा किया। इसे निसान मैग्नाइट का नाम दिया गया है। तकनीक से भरपूर और स्टाइलिश बी-एसयूवी को भारत में वित्त वर्ष 2020 में लॉन्च किया जाएगा। मैग्नाइट शब्द को ‘मैग्नेटिक’ और ‘इग्नाइट’ इन दो शब्दों के मेल से बनाया गया है। जहां मैग्नेटिक शब्द डिज़ाइन और उत्पाद की उन विशेषताओं को प्रकट करता है जो उपभोक्ताओं को आकर्षित करेंगी वहीं इग्नाइट उस नए युग की शुरुआत पर जोर देता है जो निसान भारत में लाना चाहती है।
निसान मोटर इंडिया के प्रबंध निदेशक, राकेश श्रीवास्तव ने कहा कि निसान मैग्नाइट से निसान के वैश्विक एसयूवी डीएनए ने नई ऊंचाई हासिल की है। अत्याधुनिक तकनीक के साथ यह अपनी श्रेणी में एक गेम-चेंजर साबित होगी। चार-मीटर से कम की श्रेणी में इस तरह की विशेषताओं को पेश करने के बाद हमें पूरा विश्वास है कि निसान मैगनाइट उद्योग की बी-एसयूवी श्रेणी को फिर से परिभाषित करेगी। निसान मैग्नाइट को ‘मेक इन इंडिया, मेक फॉर द वल्र्ड’ की सोच के साथ बनाया गया है और इसे भारतीय ग्राहकों की आवश्यकताओं व आकांक्षाओं को ध्यान में रखते हुए जापान में डिज़ाइन किया गया है। अनेक प्रीमियम सुविधाओं के साथ आने वाली स्टाइलिश निसान मैग्नाइट सडक़ पर उपस्थिति के मामले में मज़बूत और डायनैमिक पेशकश साबित होगी।

Related posts:

Save Earth Mission President Sandeep Choudhary’s decoding of Air India AI 171 crash stuns global aud...

जावर क्षेत्र में ग्रामीण महिला सशक्तिकरण की मिसाल बनी तारा और कमला

अलख नयन मन्दिर द्वारा तीन नये प्राथमिक नेत्र चिकित्सा केन्द्र/विजन सेन्टरों का लोकार्पण

Hindustan Zinc deploysIIoT-Powered Fleet Intelligence to increase mining efficiency

अंतरध्वनी, इंडियन रुमेटोलॉजी एसोसिएशन ने उदयपुर में एंकिलोजिंग स्पॉन्डिलाइटिस के मरीजों के लिए एक ‘स...

Amazon announces Great Indian Festival

पिम्स हॉस्पिटल के एसोसिएट प्रोफेसर डॉ राजाराम शर्मा सम्मानित

उदयपुर में एचडीएफसी बैंक की नई शाखा का शुभारंभ

Engineering the Future: Hindustan Zinc Leads with 55% of Executive Roles Held by Engineers

सोलर-रेफ्रीजरेटर पर दो दिवसीय कार्यक्रम 4 व 5 को

ऊर्जा संरक्षण के लिए मार्ग प्रशस्त कर रही है आईएचसीएल

HSIL ANNOUNCES ‘PHONE UTHAO CLASS CHALAO’ INITIATIVE TO ENABLE UNINTERRUPTED EDUCATION IN SCHOOLS IN...