पंचकर्म चिकित्सा शिविर में रोगियों को मिल रही राहत, आयुर्वेद के प्रति बढ़ रहा विश्वास

उदयपुर। आरोग्य समिति राजकीय आदर्श आयुर्वेद औषधालय में आयोजित 40वें निःशुल्क पंचदिवसीय आयुर्वेद पंचकर्म चिकित्सा शिविर में बड़ी संख्या में लोग लाभान्वित हो रहे हैं।
शिविर प्रभारी एवं वरिष्ठ आयुर्वेद चिकित्साधिकारी डॉ. शोभालाल औदीच्य ने बताया कि इस पंचकर्म चिकित्सा शिविर में आयुर्वेदिक पंचकर्म विधियों से कमर दर्द, जोड़ों का दर्द, घुटनों का दर्द, सायटिका, स्पॉन्डिलाइटिस, एड़ी का दर्द, माइग्रेन, फ्रोजन शोल्डर, बालों की समस्या एवं अन्य जटिल एवं जीर्ण रोगों का उपचार किया जा रहा है। शिविर में आने वाले कई व्यक्तियों ने उपचार के बाद राहत महसूस करते हुए आयुर्वेद चिकित्सा के प्रति विष्वास जताया। औदिच्य ने बताया कि इस पंचकर्म शिविर के तहत 28 मार्च को विशेषज्ञ डॉ. वीरेंद्र सिंह हाडा द्वारा आयुर्वेद चिकित्सा की अत्यंत प्रभावी अग्निकर्म चिकित्सा पद्धति के माध्यम सेसायटिका, स्पॉन्डिलाइटिस, एड़ी का दर्द, फ्रोजन शोल्डर, माइग्रेन, घुटनों का दर्द जैसी समस्याओं का उपचार किया जाएगा।

Related posts:

मेधावी छात्र-छात्रा सम्मान समारोह-2020 आयोजित

फायर सेफ्टी एवं रोकथाम रणनीतियों पर तकनीकी वार्ता आयोजित

पिम्स मेडिकल कॉलेज में मेगा इवेंट जेनेसिस का आगाज़

लेकसिटी में आएंगे क्रिकेटर भुवनेश्वर कुमार, रवि बिश्नोई, शुभम गड़वाल

दिव्यांगजन समाज के विकास में भागीदार बनें, भार नहीं : प्रशांत अग्रवाल

हँसी, हौसले और हुनर का महाकुंभ” — ज़ाकिर खान की प्रेरणादायक मौजूदगी से जगमगाया गीतांजली सिनेप्स–2026

नागपुर में प्रवासी श्रीमाली समाज ने धूमधाम से मनाया माता महालक्ष्मी प्राकट्योत्सव

नारायण सेवा संस्थान  "बेस्ट एनजीओ ऑफ द ईयर"  से सम्मानित

रेगिस्तानी और जुगलबंदी के संगीत से सजी लेकसिटी की सुरमयी शाम

हिन्दुस्तान जिंक द्वारा खरबडिया में आयोजित स्वास्थ्य शिविर में 200 से अधिक ग्रामीण लाभान्वित

Hindustan Zinc Supplies Zinc for India’s Heaviest Transmission Steel Pole Structure

सिटी पैलेस में मेवाड़ पेंटिंग्स पर न्यूयॉर्क की मरीना रूइज़ का विशेष व्याख्यान