एचडीएफसी बैंक को 17,616 करोड़ का लाभ

उदयपुर। एचडीएफसी बैंक का एकल आधार पर शुद्ध लाभ पिछले वित्त वर्ष (2024-25) की जनवरी-मार्च तिमाही में 6.6 प्रतिशत बढ़कर 17,616 करोड़ रुपये रहा है। देश के निजी क्षेत्र के सबसे बड़े बैंक का शुद्ध लाभ एक साल पहले इसी तिमाही में 16,512 करोड़ रुपये रहा था। एचडीएफसी बैंक ने शेयर बाजार को दी सूचना में बताया कि मार्च तिमाही में उसकी कुल आय लगभग 89,488 करोड़ रुपये थी, जो वित्त वर्ष 2023-24 की मार्च तिमाही में 89,639 करोड़ रुपये रही थी। ब्याज से आय 2024-25 की जनवरी-मार्च तिमाही के दौरान 77,460 करोड़ रुपये रही, जो एक साल पहले इसी अवधि में 71,473 करोड़ रुपये थी।

बैंक के निदेशक मंडल ने पिछले वित्त वर्ष की चौथी तिमाही के लिए एक इक्विटी शेयर पर 22 रुपये का लाभांश देने की सिफारिश की। परिसंपत्तियों के मामले में बैंक में सुधार देखने को मिला है। सकल गैर-निष्पादित परिसंपत्ति (एनपीए) मार्च, 2025 के अंत तक घटकर 1.33 प्रतिशत तक बढ़ गई, जो एक साल पहले 1.24 प्रतिशत थीं। इसी तरह, शुद्ध एनपीए या खराब ऋण पिछले वित्त वर्ष की चौथी तिमाही के अंत में 0.33 प्रतिशत से बढ़कर 0.43 प्रतिशत हो गए। एकीकृत आधार पर, बैंक का शुद्ध लाभ मार्च तिमाही में 6.8 प्रतिशत बढ़कर 18,835 करोड़ रुपये रहा, जबकि यह एक साल पहले 2023-24 की चौथी तिमाही में 17,622 करोड़ रुपये था।

Related posts:

बजाज ब्रोकिंग की उदयपुर में ब्रांच खुली

वेदांता उदयपुर वर्ल्ड म्यूजिक फेस्टिवल 2025 का दूसरा दिन

मैरिको विशेषज्ञ डॉ. शिल्पा वोरा ने दी हेयर एण्ड केयर ट्रिपल ब्लेंड, नॉन-स्टिकी हेयर ऑयल चुनने की सला...

नई जगुआर एक्सई भारत में लॉन्च, कीमत 44.98 लाख रुपये से शुरू

सबसे ज्यादा मरीज़ों की मुख कैंसर जाँच कर राष्ट्रीय स्तर का रिकॉर्ड तोड़ा

ओयो 2022 में अपनी लेज़र पेशकश में 1000 से ज्यादा प्रॉपर्टी शामिल करेगा, लेज़र पेशकश में उदयपुर भी 

Hindustan Zinc awarded“Most Sustainable Company in the Mining Industry in 2021”

जेके टायर ने अब तक का सबसे ज्यादा राजस्व दर्ज किया

मोटोरोला ने रेज़र 40 अल्ट्रा और रेज़र 40 लॉन्च किए

वेदांता लिमिटेड ने हिंदुस्तान जिंक के सीर्इओ सुनील दुग्गल को वेदांता का अंतरिम सीर्इओ नियुक्‍त किया

HDFC Bank & Shoppers Stop launch co-branded credit cards

JK TYRE RECORDS EXCELLENT PERFORMANCE IN Q4FY21