नैतिकता से परिपूर्ण जीवन ही सार्थक

नारायण सेवा संस्थान में ‘अपनों से अपनी बात’ का समापन
उदयपुर।
दूसरे का दुःख जब अपना प्रतीत होने लगता है तो उसे दूर करने के लिए व्यक्ति सचेष्ठ हुए बिना रह नहीं‘ सकता’ यह बात नारायण सेवा संस्थान में पांच दिवसीय ‘अपनों से अपनी बात’ के समापन कार्यक्रम में संस्थान अध्यक्ष प्रशान्त अग्रवाल ने कही। उन्होंने कहा कि जीवन वही सार्थक है, जो सेवा, सत्य और नैतिक मूल्यों से परिपूर्ण है। छोटे-छोटे लाभ के लिए आदमी सत्य से समझौता करने के लिए सहज आगे बढ़ जाता है, यहीं से मनुष्यता का पतन शुरू हो जाता है। इस सम्बन्ध में उन्होंने भगवान बुद्ध, सत्यवादी राजा हरिश्चन्द्र, स्वामी विवेकानन्द जैसे महापुरूषों के जीवन प्रसंग सुनाए। जिन्होंने कठिनतम परिस्थितियों में भी नैतिक मूल्यों को नहीं छोड़ा और कर्तव्य तथा संकल्प पथ पर आगे बढ़ते रहे।
इस कार्यक्रम में देश के विभिन्न राज्यों से क्लब फुट सर्जरी व कृत्रिम अंग हाथ-पांव लगवाने के लिए आए दिव्यागजन व उनके साथ आए परिचारकों ने भाग लिया।
अग्रवाल ने कहा कि समाज में परिवर्तन के लिए बहुत कुछ सहना और त्यागना पड़़ता है। दूसरों के दुःख-दर्द में उनसे सहानुभूति रखें, यथा सम्भव उचित मार्ग दर्शन दें, भूले-भटकों को सन्मार्ग पर चलाने का प्रयत्न करें। प्रतिकूल परिस्थितियों में भी क्रोध पर नियंत्रण रखें। सत्य और क्षमा के आगे तलवार की धार भी कुंठित हो जाती है।

Related posts:

मेवाड़ आरंभकाल से ही धर्म-संस्कृति के संरक्षण के लिए तत्पर रहा है और आगे भी रहेगा : लक्ष्यराजसिंह मेव...

Hindustan Zinc Hosts51st AllIndia Mining Rescue Competition

विक्रमादित्य रैकेटलॉन विश्व चैंपियनशिप में करेंगे भारत का प्रतिनिधित्व

ज्ञानशाला का वार्षिकोत्सव सम्पन्न

Hindustan Zinc ranks among India's Top 50 Companies with Great Managers for 2024

World Nature Conservation Day: Hindustan Zinc Doubles Up Ecological Reclamation with TERI to 13 hect...

जयपुर में सीएम का आवास फतवा हाउस है जहां से सनातन धर्म के खिलाफ फतवे जारी होते: बालकनाथ

पक्षियों के लिए 50 परिंडे लगाए

उदयपुर में मृतक छात्र को पिता व चचेरे भाई ने दी मुखाग्नि

उदयपुर की गार्गी शर्मा का आर.ए.एस. परीक्षा में 142वां स्थान

झीलों की नगरी में केंद्रीय महिला एवं स्वास्थ्य मंत्रालय का चिंतन शिविर का आगाज़

वाणिज्य एवं प्रबंध महाविद्यालय के बी. वॉक प्रोग्राम में पांच दिवसीय वर्कशॉप का शुभारंभ