पिम्स हॉस्पिटल, उमरड़ा में कार्डियोलॉजी डिपार्टमेंट में मरीज के पेट की नस की सफल एंजियोप्लास्टी

उदयपुर। पेसिफिक इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज, पिम्स हॉस्पिटल, उमरड़ा के कॉर्डियोलॉजी डिपार्टमेंट में चिकित्सकों ने एक मरीज के पेट की नस की सफल एंजियोप्लास्टी की है।
चैयरमेन आशीष अग्रवाल ने बताया कि गत दिनों 58 वर्षीय एक रोगी को पेट में दर्द के चलते पिम्स हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। सिटी स्कैन करने पर पता चला कि मरीज के पेट की एक नस जिसे सुपीरियर मेसेंटेरिक आर्टरी कहते हैं उसमें 99 प्रतिशत का ब्लॉकेज है। उसके बाद मरीज को कॉर्डियोलॉजी डिपार्टमेंट में सीनियर कंसलटेंट एंड इंटरवेंशनल कॉर्डियोलॉजिस्ट डॉ. महेश जैन और उनकी टीम ने मरीज की सफल एंजियोप्लास्टी कर के सुपीरियर मेसेंटेरिक आर्टरी में स्टेंट लगाया और मरीज को बीमारी से निजात दिलाई जिसमें कार्डिक एनेस्थिसिया डॉ. विपिन सिसोदिया एवं सर्जन डॉ. विवेक रावत की महत्तवपूर्ण भूमिका रही। सीनियर कार्डियोलॉजिस्ट डॉ. महेश जैन ने बताया कि इस तरह के मामले में अधिकतर मरीज के पेट में तेज दर्द होना, पेट का गेंगरीन होने की समस्या होती है। खाने के बाद पेट दर्द बढ़ जाता है। इसका उपचार बहुत जरूरी है। इसके बिना आंतों का गेंगरीन होकर मरीज की जान को खतरा हो सकता है। ऑपरेशन के 3 दिन बाद मरीज को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। अभी मरीज स्वस्थ है।

Related posts:

नारायण सेवा संस्थान का कन्या पूजन समारोह 11 को, राष्ट्रीय दिव्यांग क्रिकेट 15 से

नेक्सस सेलिब्रेशन मॉल में तकनीकी जरूरतों को पूरा करने वाला टेक्स्टीनेशन 2.0 पेश

Hindustan Zinc Retains Global No. 1* Ranking in S&P Global Corporate Sustainability Assessment 2...

डॉ. लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ ने भगवान जगन्नाथ स्वामी की विशेष पूजा-अर्चना कर रजत रथ खींचा

सीवरेज के पानी को उपचारित कर दुबारा उपयोग में लाकर लाखों लीटर पानी बचा रहा है हिन्दुस्तान जिंक

‘अपनों से अपनी बात’ का समापन

हिन्दुस्तान जिंक को क्वालिटी सर्कल फोरम इंडिया द्वारा गुणवत्तापूर्ण कार्य हेतु 26 पुरस्कार

वसंत पंचमी : भारतीय ज्ञान परंपरा के पुनर्जागरण का पर्व – माँ सरस्वती पूजन का वैचारिक आयोजन

निर्जरा भावना, बोद्धि दुर्लभ भावना, धर्म भावना तथा लोक भावना पर कार्यशाला

सर पदमपत सिंघानिया विश्वविद्यालय का ग्यारहवां दीक्षांत समारोह सम्पन्न

इंटर कॉलेज रेडियोलॉजी क्विज आयोजित

कोरोना के पूर्वाद्ध में नारायण सेवा का उल्‍लेखनीय योग