फील्ड क्लब क्रिकेट कार्निवाल 2025 सीजन-4

उदयपुर : फील्ड क्लब क्रिकेट कार्निवाल 2025 सीजन-4 में गुरुवार को खेले गए 40 वर्ष से कम आयु वर्ग के मुकाबले से पूर्व फील्ड क्लब सचिव उमेश मनवानी, उपाध्यक्ष भूपेंद्र श्रीमाली औऱ उद्योगपति देवेंद्र जावलिया ने टॉस कर मैच का शुभारंभ किया। पहले मुकाबले में 22 यार्ड्स ने जिम वॉरियर को 76 रनों से हराया। मुकाबले में 22 यार्ड्स  ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया और निर्धारित 6 ओवर में वैभव गोदावत के नाबाद अर्धशतक 50 रन और जागृत के 30 रनों की बदौलत 131 रनों का विशाल स्कोर बनाया। जवाब में जिम वॉरियर्स की टीम निर्धारित 6 ओवर में 55 रन ही बना सकी। जिम वॉरियर्स की ओर से लव दाहीमा ने 36 रनों का योगदान दिया। एक तरफा मुकाबले में वैभव गोदावत को मैन ऑफ द मैच चुना गया। पारितोषिक वितरण में फील्ड क्लब के कोषाध्यक्ष गौरव सिंघवी, एग्जीक्यूटिव कमिटी के मेंबर्स अमित कोठारी, ध्रुवी नलवाया, कविता कुमावत, भानु प्रताप सिंह आदि मौजूद थे।


40 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के मुकाबले में 22 यार्ड्स ने एफसी वारियर्स को 5 विकेट से हराया। एफसी वारियर्स ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 6 ओवर में 67 रनों का स्कोर बनाया। भानु प्रताप सिंह ने 39 रन एवं गौरव सिंघवी ने 23 रनों का योगदान दिया। 22 यार्ड्स की ओर से शुभम डांगी ने 2 विकेट प्राप्त किये। जवाब में 22 यार्डस ने निर्धारित लक्ष्य को 3.3 ओवर में हासिल कर लिया। शुभम डांगी ने नाबाद 49 रन और अंकित शर्मा ने 18 रनों का योगदान दिया। शुभम डांगी को मैन ऑफ द मैच चुना गया। पारितोषिक वितरण में पंकज कनेरिया, सुलभ धर्मावत, गौरव व्यास और जितेश वनवारिया मौजूद थे।

Related posts:

डॉ. वर्षा शर्मा सहित दस महिलाओं का विप्र फाउंडेशन के तेजस्विनी अवॉर्ड के लिए चयन

घर घर में विज्ञान और घर घर में नवाचार कार्यकम की शुरुआत

दिव्यांगजनों का 67वां सिलाई प्रशिक्षण बैच सम्पन्न

इनरव्हील डिस्ट्रीक्ट चेयरमेन राखी देसाई द्वारा कई सेवा कार्यों का शुभारम्भ

फतहसागर की पाल पर भारत माता की जयकारों की गूंज

हिन्दुस्तान जिंक की सखी परियोजना के तहत 60 लाख रुपये का ऋण वितरण

शिविर में 25 यूनिट रक्तदान

डॉ. लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ को जगन्नाथ रथयात्रा का आमंत्रण दिया

PIMS Umarda Hospital in Udaipur: A Beacon of Hope for Opioid Intoxication Cases

लाॅकडाउन जारी रहने तक अग्रिम फीस नहीं ले सकेंगे स्कूल

राजस्थान विद्यापीठ के कंप्यूटर विभाग में 28 विधार्थियों का कैंपस प्लेसमेंट में चयन

पिम्स हॉस्पिटल में कार्डियोलॉजिस्ट की मदद से बिना ओपन हार्ट सर्जरी के ह्रदय का छेद का सफल उपचार