‘उदयपुर फाइल्स’ की रिलीज के लिए कन्हैयालाल की पत्नी ने लिखा प्रधानमंत्री को पत्र

उदयपुर : ‘उदयपुर फाइल्स’ फिल्म की रिलीज पर दिल्ली हाईकोर्ट से रोक लगने के बाद कन्हैयालाल की पत्नी जशोदा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखा है। जशोदा ने पत्र में लिखा कि मुस्लिम संगठनों और उनके वकील कपिल सिब्बल ने अदालत में फिल्म को रुकवा दिया है। मैंने खुद फिल्म देखी है, यह तो उनकी हत्या की कहानी है, इसमें कुछ गलत नहीं है। तीन साल पहले उन्हें मार दिया और अब वकील कह रहे हैं कि जो हुआ उसे फिल्म में दिखा भी नहीं सकते। बच्चे बता रहे हैं कि फिल्म पर अब मोदी सरकार फैसला करेगी। आपको तो पता ही है कि हमारे साथ कितना गलत हुआ और अब उल्टा वही लोग कोर्ट में जा रहे हैं जिन्होंने इनको मारा।
जशोदा ने प्रधानमंत्री से फिल्म रिलीज कराने का आग्रह करते हुए लिखा कि इससे पूरी दुनिया को सच्चाई पता चल सकेगी। इसके अलावा उन्होंने अपने दोनों बच्चों के साथ प्रधानमंत्री से मिलने का समय मांगा है।
गौरतलब है कि कन्हैयालाल हत्याकांड पर बनी फिल्म ‘उदयपुर फाइल्स’ की रिलीज पर  दिल्ली हाईकोर्ट ने रोक लगा दी। फिल्म की रिलीज पर रोक लगने के बाद कन्हैयालाल के बेटे यश तेली ने कहा कि मेरे पिताजी के हत्यारों को अभी तक सजा नहीं मिल पाई है। तीन साल से केस पेंडिंग है, न्याय कब मिलेगा?
गौरतलब है कि 28 जून 2022 को कन्हैयालाल की मोहम्मद रियाज अत्तारी और गौस मोहम्मद ने निर्मम गला काटकर हत्या कर दी थी। कन्हैयालाल की हत्या के मामले में एनआईए ने पाकिस्तान के कराची निवासी सलमान और अबू इब्राहिम को फरार बताते हुए मुख्य आरोपी गौस मोहम्मद और मोहम्मद रियाज अत्तारी सहित 11 आरोपियों मोहसिन, आसिफ, मोहम्मद मोहसिन, वसीम अली, फरहाद मोहम्मद शेख उर्फ बबला, मोहम्मद जावेद, मुस्लिम मोहम्मद के खिलाफ चालान पेश किया था। इस मामले में अब तक मोहम्मद जावेद और फरहाद मोहम्मद उर्फ बबला को एनआईए कोर्ट ने जमानत दी थी। 

Related posts:

स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण एवं आवासीय पट्टा वितरण कार्यक्रम

मिशन परिवार विकास श्रेणी के 14 जिलों में प्रथम स्थान प्राप्त करने पर पिम्स हॉस्पिटल सम्मानित

Hindustan Zinc Concludes a High-Impact Showcase at IITF 2025 With Its ‘Zung Ke Khilaaf Zinc’ Awarene...

जिला स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह में डॉ. विमला भंडारी सम्मानित

श्री संस्कार भवन ट्रस्ट के दूसरी बार निर्विरोध अध्यक्ष बने रविन्द्र श्रीमाली, संस्कार भवन विस्तार की...

अनैतिक देह व्यापार के खिलाफ उदयपुर पुलिस की बड़ी कार्यवाही

Hindustan Zinc conferred at Water Optimization 2020 Awards

शिव-पार्वती आराधना संग 58 महिलाएं करेगी हरतालिका तीज का उद्यापन, ढोल-नगाड़ों के साथ बोहरा गणेश को दि...

जिंक के शिक्षा संबल कार्यक्रम में “साइंस-ओ-मेनिया” के अंतर्गत 12वीं विज्ञान वर्ग के विद्यार्थियों मे...

स्मिता पारिख डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम भारत पुरस्कार से सम्मानित

बाघदड़ा नेचर पार्क में मगरमच्छ संरक्षण के लिए हिन्दुस्तान जिंक ने किया 5 करोड़ का सहयोग

उड़ीसा के मुख्यमंत्री माझी व डॉ. लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ के बीच हुई शिष्टाचार भेंट, उड़ीसा-मेवाड़ के र...