श्रीजी हुजूर डॉ. लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ ने सिटी पैलेस में किया विशाल भजन संध्या के पोस्टर का विमोचन

एक शाम सगसजी बावजी, कल्लाजी राठौड़, सांवरिया सेठ के नाम विशाल भजन संध्या 27 जुलाई को मंडी की नाल में होगी
उदयपुर।
एक शाम सगसजी बावजी, श्रीवीरवर कल्लाजी राठौड़ एवं सांवरिया सेठ के नाम विशाल भजन संध्या 27 जुलाई को शाम 7 बजे से श्री सगसजी कल्याण शक्तिपीठ मंडी की नाल में होगी। इस विशाल भजन संध्या के पोस्टर का विमोचन बुधवार को मेवाड़ पूर्व राजपरिवार के श्रीजी हुजूर डॉ. लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ के करकमलों से सिटी पैलेस में किया गया।
इस अवसर पर श्री हजूर डॉ. लक्ष्यराज सिंह ने कहा कि श्रद्धा-भक्ति के ओतप्रोत ऐसे धार्मिक आयोजन मेवाड़ी संस्कृति एवं सनातन धर्म के संरक्षण-संवर्धन के आवश्यक हैं। डॉ. सिंह ने आयोजकों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि वे भावी पीढ़ी को धर्म-संस्कृति से जोड़ने का पुनीत कार्य कर रहे हैं। आयोजकों ने डॉ. लक्ष्यराज सिंह को श्री सगसजी कल्याण शक्तिपीठ के गादीपति कुंवर सुशील चित्तौड़ा व महंत मीठालाल चित्तौड़ा ने पीले चावल भेंट कर भजन संध्या में पधारने का आमंत्रण पत्र भेंट किया और भेंट स्वरूप एक राठौड़ी तलवार समर्पित की। पोस्टर विमोचन के इस अवसर पर मंदिर की ओर से शांतिलाल चित्तौड़ा, चिराग चित्तौड़ा, हेमंत चित्तौड़ा, विभूति शर्मा, मुकेश कुमावत आदि ने श्रीजी हुजूर डॉ. सिंह का उपरना ओढ़ाकर सम्मान किया गया।

Related posts:

ताबीश की चिकित्सक बनने की तमन्ना

होंडा इंडिया फाउंडेशन ने उदयपुर पुलिस को 25 कस्टमाइज़्ड होंडा शाइन 100 क्विक रिस्पॉन्स टीम (QRT) वाह...

पूर्व न्यायाधीश हिमांशुराय नागौरी का निधन

ओलंपिक्स फेस्टिवल में खेल परिचर्चा का आयोजन

हिन्दुस्तान जिंक में कार्यरत 55 प्रतिशत एक्जीक्यूटिव इंजीनियर मिलकर कर रहे भविष्य का निर्माण

हिंदुस्तान जिंक के प्रोजेक्ट इवॉल्व और कंफ्लुएंस सेप एस अवार्ड 2020 से सम्मानित

Hindustan Zinc Observes National Youth Day By Empowering Youth To Build Their Tomorrow

पारस जे. के. हॉस्पिटल में चेहरे मेे झटके आने व दर्द होने की अनोखी बीमारी का उपचार

हिंदुस्तान जिंक ने दिल्ली में आयोजित ऑटो कॉन्क्लेव में किया अपने धातु उत्पादों का प्रदर्शन

Honda 2Wheelers India’s new dealership Daksh Honda welcomes customers in Udaipur

30 करोड़ की धोखाधड़ी मामले में फिल्म डायरेक्टर विक्रम भट्ट और उनकी पत्नी श्वेतांबरी सात दिन के रिमांड ...

ग्लोबल वार्मिंग और साक्षरता का संदेश लेकर पहुंचे दो साइकलिस्ट