नारायण सेवा संस्थान का पंजाब में बाढ़ पीड़ितों के लिए राहत अभियान

उदयपुर। पंजाब में भीषण बाढ़ से प्रभावित परिवारों की मदद के लिए नारायण सेवा संस्थान की टीम ने तत्परता से राहत पहुंचाई । संस्थान अध्यक्ष प्रशांत अग्रवाल ने बताया कि संस्थान की 8 सदस्यीय राहत टीम ने डॉ. विवेक गर्ग के नेतृत्व में राहत कार्यों में भाग लिया।


संस्थान निदेशक वंदना अग्रवाल ने बताया कि राहत सामग्री से भरे ट्रक को संस्थान के कैथल सेवा केंद्र पर हरी झंडी दिखाकर दया गुप्ता ने रवाना किया जिसमें आवश्यक खाद्य सामग्री, दवाइयाँ और राहत सामग्री थी। टीम ने पाकिस्तान बॉर्डर से सटे अजनाला, मलिकपुर, कोटर जादा, सुफियान, अलीवाल कोटली गांवों में जाकर 1000 पैकेट ब्रेड, 1200 बोतल बिसलरी पानी, 2 क्विंटल चना, 1000 पैकेट पाउडर दूध, 1050 नमकीन पैकेट, 1000 मीठे बिस्कुट, 1000 नमकीन बिस्किट वितरित किए। साथ ही सैकड़ों की संख्या में तिरपाल, मौसमी बीमारियों की दवाइयां, एंटीसेप्टिक क्रीम तथा सेनेटरी पैड भी जरूरतमंदों को दिए गए।
संस्थान की निदेशक पलक अग्रवाल ने बताया कि राहत सामग्री पहुँचाकर टीम ने न केवल जरूरतमंदों की मदद की, बल्कि बाढ़ से त्रस्त गाँवों का दौरा कर उनकी समस्याओं का जायजा भी लिया। स्थानीय लोगों का भी टीम को सहयोग मिला।

Related posts:

Tata Hitachi displays its tough and powerful Hydraulic Excavatorsat the India Stonemart 2022

गरीबी, संघर्ष और हिम्मत की मिसाल बनीं केशरी मीना

HDFC Bank Net Profit rises 35.9 %

डॉ. लक्ष्यराजसिंह मेवाड़ उन महाराणा प्रताप के वंशज हैं जिन्होंने अपना सर्वस्व सनातन धर्म की रक्षा, स...

40 बच्चों को स्कूल जाने के लिए मदद देगा नारायण सेवा

एक समय-एक साथ 1000 से अधिक श्रावक-श्राविकाओं ने की अभिनव सामायिक आराधना

Ramee Group of Hotels in association with Amangiri Hotels and Resorts inaugurates HOTEL RAMEE ROYAL ...

एडीएम प्रशासन दीपेंद्रसिंह ने संभाला पदभार

JK Tyre’s delivers 3x profit in Q3FY24

मोदी विश्वविद्यालय में वर्तमान सत्र से डी फार्मा कोर्स की शुरूआत

टायर उद्योग में सर्वश्रेष्ठ “ESG” रेटिंग के साथ जेके टायर ने 2050 तक कार्बन नेट जीरो  बनने का लक्ष्य...

कोरोना पोजीटिव पाए छात्र को किया अस्पताल में भर्ती, परिजनों व दोस्तों को आईसोलेशन वार्ड में रखा