हरितराज सिंह मेवाड़ ने फ्लैग ऑफ कर फेरारी कारों के दल को किया रवाना

उदयपुर। सिटी पैलेस उदयपुर के ऐतिहासिक माणक चौक में मेवाड़ के पूर्व राजपरिवार के सदस्य डॉ. लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ के सुपुत्र हरितराज सिंह मेवाड़, सुपुत्री मोहलक्षिका कुमारी मेवाड़ और प्राणेश्वरी कुमारी मेवाड़ ने फेरारी कारों के दल को फ्लैग ऑफ कर रवाना किया। फ्लैग ऑफ सेरेमनी में श्रीमती निवृत्ति कुमारी मेवाड़ और आमंत्रित मेहमानों ने अपनी उपस्थ्तिि दी।
फेरारी का यह आयोजन उदयपुर की खास खूबसूरती और शांत वातावरण को ध्यान में रख उदयपुर के ऐतिहासिक सिटी पैलेस में करने का निर्णय लिया गया। मेहमानों ने बताया कि उदयपुर का प्राचीन राजवंश और यहां के इतिहास से हम सभी बहुत प्रभावित हैं, इस पर मेवाड़ राजपरिवार के सदस्यों ने आभार व्यक्त किया।
फेरारी की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम में 21 कारें सम्मिलित हुई, जिन्हें देखने को सिटी पैलेस भ्रमण पर आने वाले पर्यटकों ने रुचि दिखाई और फोटो लिये। फेरारी कारों की यह रैली शहर के कई खास मार्गों से होकर गुजरी, जहां कार प्रेमियों को इन लक्जरी कारों को देखने का अवसर मिला। फेरारी की यह रैली राजस्थान भ्रमण के बाद देश के कई प्रमुख शहर-नगर का भी भ्रमण करेगी।

Related posts:

Navrachana University’s Khoj Winter School exhibition inaugurated

खेल खेल में नई पीढ़ी को दिए संस्कार, सिखाया साधना और अध्यात्म का अर्थ

ऐमरा द्वारा भारत के नंबर वन मोबाइल ब्रांड श्योमी को खुली चिट्ठी

कोटक म्यूचुअल फंड ने लॉन्च किया कोटक सर्विसेज फंड

डीएस गु्रप की जल सरंक्षण योजनाओं ने राजस्थान के भूजल स्तर में सुधार किया

Bajaj Finserv Asset Management Introduces Bajaj Finserv Large and MidCap Fund

तृतीय पैसिफिक महिला क्रिकेट कप 2026 का भव्य आयोजन, पीडीसीएच रही विजेता

जेसीबी इंडिया ने किया उदयपुर में राजेश मोटर्स के लिए एक नई डीलरशिप फैसिलिटी का उद्घाटन

India’s 1st Women Mine Rescue Team trains at Hindustan Zinc

प्रशांत अग्रवाल ‘सर्वश्रेष्ठ व्यक्ति’ राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित

हम हैं भारत के भाग्य विधाता

असुरक्षित कार्य को ना कहने की प्रतिज्ञा के साथ जिंक स्मेल्टर देबारी में 53वां सुरक्षा सप्ताह सम्पन्न