ज्ञान प्राप्ति के लिए ध्यान परमोपयोगी

उदयपुर। महाप्रज्ञ विहार में तेरापंथ धर्मसंघ की सुविज्ञा साध्वी शासनश्री मधुबालाजी ने ध्यान दिवस पर बोलते कहा कि ज्ञान-ध्यान एक वाक्यांश है। ज्ञान के लिए ध्यान आवश्यक है और ध्यान के लिए ज्ञान आवश्यक है। प्रकृति की दृष्टि से दोनों एक हैं और प्रक्रिया की दृष्टि से दोनों दो हैं। ज्ञान में चल अंश विद्यमान है और ध्यान में स्थिर अंश। चंचलता जितनी सहज है, स्थिरता उतनी सहज नहीं है। शरीर, वाणी और मन के साथ चलने का जन्मसिद्ध अभ्यास है किंतु शरीर, वाणी और मन से परे जाने का अभ्यास नहीं है। जो नहीं है, वह जब है में बदलता है, तब होता है ध्यान का जन्म।
श्री जैन श्वेतांबर तेरापंथी सभा, उदयपुर के नवनिर्वाचित अध्यक्ष अर्जुन खोखावत ने बताया कि साधवीश्री मधुबालाजी के अनुसार परम शक्ति के जागरण का एक महत्वपूर्ण उपक्रम है ध्यान। विकास की उच्चतम भूमिका ध्यान की उच्च साधना के द्वारा प्राप्त होती है। आचार्यश्री तुलसी की शासना में आचार्यश्री महाप्रज्ञ ने गहन अध्ययन और गहन साधना से प्रेक्षाध्यान के रूप में जैन योग की विलुप्त साधना पद्धति को पुनर्जीवित किया। प्रेक्षाध्यान की आज एक प्रतिष्ठित ध्यान पद्धति के रूप में देश-विदेश में व्यापक पहचान है। उन्होंने कहा कि ध्यान दिवस के दिन हमें यह संकल्प लेना चाहिये कि हम कम से कम आधा घंटा हर रोज ध्यान करेंगे।

Related posts:

श्रीजी प्रभु की जन्माष्टमी एवं नंद महोत्सव की सेवा में तिलकायतश्री एवं श्री विशाल बावा वल्लभ कुल परि...

सांई तिरूपति विश्वविद्यालय का भव्य प्रथम दीक्षांत समारोह

11 दिवसीय ओलंपिक फेस्टिवल का समापन

डॉ. लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ ने मिट्टी के मटकों से लिखा सेवा, संस्कृति और पर्यावरण का नया अध्याय, 10वाँ...

पिम्स हॉस्पिटल, उमरड़ा में मरीज की सफल ब्रोंकोस्कोपी

बुनकर वरिष्ठ सहायक पद पर पदोन्नत

साइबर सिक्योरिटी पर कार्यशाला

Hindustan Zinc Concludes a High-Impact Showcase at IITF 2025 With Its ‘Zung Ke Khilaaf Zinc’ Awarene...

Celebrate Holi with herbal colours made by women associated with the Sakhi project

Engineering the Future: Hindustan Zinc Leads with 55% of Executive Roles Held by Engineers

पिम्स में नसों पर दबाव बना रही पसली को निकालने का सफल उपचार

विज्ञान और प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में महिलाओं का मार्ग प्रशस्त कर रहा हिन्दुस्तान जिंक