गोस्वामी डाॅ. वागीशकुमार महाराज ने किया महाराणा भीमसिंह कालीन हकीकत बहिड़ों का विमोचन

उदयपुर : तृतीय पीठाधीश मेदपाट कुलगुरु गोस्वामी डाॅ. वागीशकुमार महाराजश्री ने महाराणा मेवाड़ हिस्टोरिकल पब्लिकेशन्स ट्रस्ट, उदयपुर द्वारा प्रकाशित पुस्तक ‘हकीकत बहिड़ा: महाराणा भीमसिंह एवं मेवाड़ का ऐतिहासिक वृत्तान्त (1778-1828)’ का विमोचन किया। महाराणा मेवाड़ चैरिटेबल फाउण्डेशन उदयपुर के अध्यक्ष एवं प्रबन्ध न्यासी डाॅ. लक्ष्यराज सिंह मेवाड़, गोस्वामी डाॅ. वागीशकुमार और युवराज गोस्वामी वेदांत कुमार के मध्य पुस्तक में दिए गये महाराणा भीमसिंह और तत्कालीन कांकरोली गोस्वामी श्री विठ्ठलनाथजी के ऐतिहासिक वृत्तांतों पर चर्चा हुई।
प्रकाशित बहिड़ा मेवाड़ के इतिहास के उस संवेदनशील दौर पर प्रकाश डालता है। राजनीतिक अस्थिरता के समय मात्र 10 वर्ष की अल्पायु में महाराणा भीमसिंह मेवाड़ की गद्दी पर बैठे। बहिड़े में उस काल की परिस्थितियों, राजमाता की निर्णायक भूमिका, कांकरोली महाराजश्री के आध्यात्मिक और राजनीतिक मार्गदर्शन, ब्रिटिश राज से मेवाड़ की प्रजा की रक्षा हेतु हुई संधि और उसके बाद के काल का विस्तार से उल्लेख है। सन् 1818 के बाद कर्नल टॉड, कैप्टन वॉग और अन्य ब्रिटिश अधिकारियों की कार्यप्रणाली को समझने के लिए भी यह बहिड़ा एक महत्वपूर्ण प्राथमिक स्रोत के रूप में उपयोगी सिद्ध होगा। संघर्षपूर्ण परिस्थितियों के बावजूद लगभग 50 वर्षों तक महाराणा भीमसिंह का शासन प्रजाहित को समर्पित रहा। वे कवि-कोविदों और विद्वानों के आश्रयदाता थे। उन्होंने मेवाड़ की प्राचीन धरोहरों का जीर्णोद्धार कराया और सिटी पैलेस में भीम विलास का निर्माण भी करवाया।
महाराणा मेवाड़ अनुसंधान केन्द्र की अनुसंधान अधिकारी डाॅ. स्वाति जैन ने पुस्तक का सम्पादन तथा डाॅ. प्रतिभा आचार्य एवं विभागाध्यक्ष इतिहास विभाग, मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय, उदयपुर ने महाराणा भीम सिंह के व्यक्तित्व-कृतित्व को कलमबद्ध किया।

Related posts:

सीग्रैम्स 100 पाइपर्स 1 मिलियन केसेस की बिक्री करने वाला भारत का पहला और एकमात्र स्कॉच ब्राण्ड बना

FIRST IN INDIA TRANSRADIAL CASE OF SHOCKWAVE INTRAVASCULAR LITHOTRIPSY “Coronary Blockage Can Now Be...

कार्मिक अकाउंट को जीरो करने का पर्व है पर्युषण : मुनि सुरेशकुमार

जगुआर टीसीएस रेसिंग भारत में फॉर्मूला ई में डेब्‍यू करने के लिए पहले ग्रीनको हैदराबाद ई-प्रिक्‍स में...

In a first, Hindustan Zinc deploys India’s first ever Battery-Operated Vehicle into underground mini...

108 कुंडीय गायत्री महायज्ञ के आयोजन शुरू

सीडीपी द्वारा हिंदुस्तान जिंक सप्लायर एंगेजमेंट लीडर के रूप में सम्मानित

दिव्यांगजन ऑपरेशन शिविर शुरू

2nd ASEAN-India Artists’ Camp celebrates 30 years of ASEAN-India ties with Music, Art & Dance

भाणावत चेयरमैन व चौधरी सचिव नियुक्त

Canara Robeco Asset Management Company takes 'Nivesh Bus Yatra' to Rajasthan to Educate Investors

दर्शन डेंटल कॉलेज में भव्य स्नातक समारोह का आयोजन