नरेश हरिजन गैंग का सदस्य व 10 हजार रूपये का इनामी हिस्ट्रीशीटर साहिल अवैध हथियार सहित गिरफ्तार

उदयपुर : शहर की सूरजपोल थाना पुलिस ने बड़ी कार्यवाही करते हुए नरेश हरिजन गैंग के सदस्य व 10 हजार रूपये के इनामी हिस्ट्रीशीटर साहिल को अवैध हथियार सहित गिरफ्तार किया है।
जिला पुलिस अधीक्षक योगेश गोयल द्वारा संगठित अपराध सिंडिकेट पर अंकुश लगाने एवं वांछित अपराधियों की धरपकड़ हेतु चलाये जा रहे विशेष अभियान के तहत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, शहर उमेश ओझा एवं पूर्व वृताधिकारी सूर्यवीर सिंह के सुपरविजन में सूरजपोल थानाधिकारी रतनसिंह, स.उ.नि. ओमवीर सिंह, उम्मेदाराम, कांस्टेबल पवन, हितेन्द्र सिंह, गणिराज सिंह एवं साईबर सैल के लोकेश रायकवाल मय टीम ने कार्यवाही करते हुये नरेश हरिजन गैंग के सदस्य व 10 हजार रूपये के इनामी हिस्ट्रीशीटर अपराधी साहिल पुत्र स्व. सुन्दरलाल निवासी नाडाखाडा, हरिजन बस्ती को अवैध धारधार हथियार छुरी के साथ गिरफ्तार किया। उक्त मामले में प्रकरण संख्या 424/2025 धारा 4/25 आर्म्स एक्ट में दर्ज कर बाद अनुसन्धान अभियुक्त को केन्द्रीय कारागृह उदयपुर में जेसी कराया गया।
अभियुक्त साहिल के विरूद्ध हत्या, हत्या का प्रयास, अवैध वसुली, मारपीट व आयुध अधिनियम जैसे 10 प्रकरण गंभीर धाराओं में दर्ज है। अभियुक्त थाना सूरजपोल का हिस्ट्रीशीटर एवं ईनामी अपराधी है।

Related posts: