‘खेल से खिलाड़ी तक की कहानी’ मोटिवेशनल विडियो लांच

उदयपुर। भारतीय क्रिकेट इतिहास में सबसे धुरंधर बल्लेबाज और बेहतरीन विकेटकीपर महेंद्रसिंह धोनी ने अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास की घोषणा कर सभी को चौंका दिया। इससे धोनी के प्रशंसक निराश हैं। देश का नाम रोशन करने के लिए उनके द्वारा की गयी मेहनत किसी से छिपी हुई नहीं है। ऐसे में उन्हें धन्यवाद कहने के लिए उदयपुर के मोटिवेशनल स्पीकर राजीव पंड्या ने एक वीडियो बनाया है। ‘खेल से खिलाड़ी तक की कहानी’ वीडियो में धोनी के संघर्ष भरे जीवन से प्रेरणा लेने की बात भावनात्मक तरीके से प्रस्तुत की गई है।
राजीव एक एच आर प्रॉफेशनल और मोटिवेशनल स्पीकर हैं और इससे पहले साामाजिक सरोकार में भूमिका निभाते हुए युवाओं को साथ में जोडक़र लाइव मोटिवेशनल सेशन भी लिये हैं। डाक्टर्स डे, गायिका रानू मण्डल, आईवीएफ डे, नर्स डे, कारोना का कहर, पर्यावरण दिवस, महिला दिवस, एच आर मोटिवेशन से जुड़े अलग- अलग विषयों पर 20 वीडियो बनाकर सकारात्मकता का संदेश दे चुके हैं। ‘खेल से खिलाड़ी तक की कहानी’ हार मान चुके लोगों में नयी प्रेरणा का संचार करेगी। वीडियो स्पीच में पण्ड्या ने यह बताने की कोशिश की है कि हार का मतलब, अधिक मेहनत की आवश्यकता है। वीडियो सोशल मीडिया पर उपलब्ध है। राजीव भविष्य में भी विभिन्न विषयों पर प्रेरणादायी वीडियो बनाएंगे।

Related posts:

आमिर मोहम्मद शेख को जार द्वारा 11 हजार का चिकित्सा सहयोग

रक्षामंत्री राजनाथ सिंह और डॉ. लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ की भेंट

हिन्दुस्तान जिंक में मनाया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस

मेवाड़ के प्रतापी महाराणाओं के ऐतिहासिक अस्त्र-शस्त्रों को वंशज डॉ. लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ ने विधिवत पू...

कृतज्ञता भाव ही खुशी: प्रशांत अग्रवाल

हिन्दुस्तान जिंक के शिक्षा संबंल कार्यक्रम में इस वर्ष लाभान्वित हो रहे 1500 से अधिक विद्यार्थी

विश्व जल दिवस मनाया

स्वतंत्रता दिवस पर पंच अभिव्यक्ति का अयोजन

सिटी पैलेस म्युजियम को देखकर अभिभूत हुआ अमेरिका का कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल दल

श्री श्रीमाली ब्राह्मण समाज संस्था मेवाड़ की उदयपुर जिला कार्यकारिणी घोषित

पिम्स मेवाड़ कप का तीसरा सीजन : पिम्स व लिबर्टी ने जीते अपने मुकाबले

पीआईएमएस सिटी सेन्टर पर कोविड टीकाकरण व टेस्ट की शुरूआत