सिटी पैलेस म्यूज़ियम, उदयपुर में हुई ‘झरोखा पेंटिंग वर्कशॉप’

उदयपुर। सिटी पैलेस म्यूज़ियम, उदयपुर द्वारा ‘झरोखा पेंटिंग वर्कशॉप’ का आयोजन किया गया, जिसमें कला प्रेमियों को मेवाड़ की स्थापत्य एवं चित्रकला परंपरा से प्रेरित रचनात्मक अनुभव प्राप्त हुआ। यह कार्यशाला सिटी पैलेस के ऐतिहासिक ज़नाना महल परिसर में आयोजित की गई, जिसमें 30 से अधिक प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।


कार्यशाला का संचालन उदयपुर की कलाकार सुश्री सौम्या पोरवाल एवं सुश्री संदली सरूपरिया द्वारा किया गया। दोनों कलाकारों ने प्रतिभागियों को पारंपरिक रंगों, तकनीकों एवं शैलीगत विशेषताओं से परिचित कराते हुए मेवाड़ की चित्रकला परंपरा की बारीकियों से अवगत कराया। सभी आयु वर्ग के प्रतिभागियों के लिए सुलभ एवं सहभागितापूर्ण इस कार्यशाला में सीखने और सृजनात्मक अभिव्यक्ति का सुंदर समन्वय रहा।
महाराणा मेवाड़ चैरिटेबल फाउण्डेशन के मुख्य कार्यकारी अधिकारी डॉ. मयंक गुप्ता ने बताया कि फाउण्डेशन के उद्देश्यों के अनुरुप कार्यशाला के प्रतिभागियों को सिटी पैलेस म्यूज़ियम में आयोजित विशेष प्रदर्शनी ‘प्रेमार्पण: सांसारिक सीमाओं से परे शाश्वत बंधन की चित्रकला’ का मार्गदर्शित अवलोकन भी कराया गया। इस अनुभव ने प्रतिभागियों को मेवाड़ शैली की चित्रकला से गहराई से जुड़ने और अपनी कलाकृतियों के लिए प्रेरणा प्राप्त करने का अवसर प्रदान किया।

Related posts:

दो वर्ष के बच्चे की किडनी में कैंसर की गांठ का सफल ऑपरेशन

दि इंस्टीट्यूशन ऑफ इंजीनियर्स इंडिया उदयपुर लोकल सेंटर ने मनाया विश्व पर्यावरण दिवस

सेव द गर्ल चाइल्ड ब्रांड एम्बेसडर डॉ. दिव्यानी को थाईलेंण्ड में मिला सम्मान

राजस्थान विद्यापीठ में हिन्दी दिवस पर संगोष्ठी

Axis Mutual Fund launches ‘Axis Consumption ETF’

दिव्यांगजन अधिकार कानून पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

सिटी पैलेस म्यूज़ियम में ‘धरोहर’ कला प्रदर्शनी का भव्य शुभारंभ

हिन्दुस्तान जिंक द्वारा जावर माइन्स में चिकित्सा स्वास्थ्य शिविर आयोजित

एमपीयूएटी के दीक्षांत समारोह में राज्यपाल मिश्र देंगे 42 स्वर्ण पदक

स्टर्लिंग हॉलीडे रेसोट्र्स ने उदयपुर में तीसरे रेसोर्ट का उद्घाटन किया

उदयपुर के विक्रमादित्य चौफल की कप्तानी में जीता रैकेटलॉन वर्ल्ड चैलेंजर्स कप

महावीर यति को पीएचडी की उपाधि