उदयपुर में जिंक कौशल द्वारा आयोजित मेगा रोजगार मेला बना युवाओं के लिए सुनहरा अवसर

350 से अधिक युवाओं को मिला रोजगार, कई को मौके पर मिले ऑफर लेटर 30 से अधिक प्रतिष्ठित कंपनियों की सहभागिता से सफल रहा आयोजन
उदयपुर।
स्थानीय युवाओं को रोजगार से जोड़ने और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में जिंक कौशल, उदयपुर द्वारा आयोजित मेगा रोजगार मेला एक ऐतिहासिक और प्रेरणादायी पहल के रूप में सामने आया। इस भव्य आयोजन में उदयपुर एवं आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से आए 600 से अधिक युवाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। विभिन्न प्रतिष्ठित कंपनियों द्वारा लिए गए साक्षात्कार एवं कौशल मूल्यांकन के बाद 350 से अधिक युवाओं का चयन किया गया।
इस रोजगार मेले की सबसे बड़ी विशेषता यह रही कि कई कई चर चयनित युवाओं को कंपनियों द्वारा ऑन द स्पॉट ऑफर लेटर प्रदान किए गए, जिससे युवाओं के साथ-साथ उनके परिवारों में भी खुशी और संतोष का माहौल देखने को मिला। यह मेला न केवल रोजगार उपलब्ध कराने का माध्यम बना, बल्कि युवाओं में आत्मविश्वास, आशा और भविष्य के प्रति सकारात्मक दृष्टिकोण विकसित करने में भी सफल रहा।


कौशल और रोजगार का मजबूत मंच :
जिंक कौशल द्वारा आयोजित यह मेगा रोजगार मेला युवाओं को उनके कौशल के अनुरूप अवसर उपलब्ध कराने तथा स्थानीय स्तर पर रोजगार सृजन को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। आयोजन का उद्देश्य केवल नौकरी दिलाना नहीं, बल्कि युवाओं को उद्योगों की वास्तविक आवश्यकताओं से परिचित कराना और उन्हें व्यावसायिक रूप से सक्षम बनाना रहा। इस रोजगार मेले के माध्यम से युवाओं को बैंकिंग, फाइनेंस, हॉस्पिटेलिटी, रिटेल, मैन्युफैक्चरिंग, आईटी और सिक्योरिटी जैसे विविध क्षेत्रों में करियर बनाने का अवसर प्राप्त हुआ।
युवाओं को मिली नई दिशा :
मेगा रोजगार मेले का शुभारंभ रोजगार कार्यालय से नवीन एवं जिं़क स्मेल्टर देबारी की हेड सीएसआर रुचिका चावला ने दीप प्रज्वलन कर किया गया। उद्घाटन अवसर पर वक्ताओं ने जिंक कौशल के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि वर्तमान समय में युवाओं को केवल डिग्री नहीं, बल्कि व्यावहारिक कौशल और सही मार्गदर्शन की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के रोजगार मेले युवाओं को उद्योगों से सीधे जोड़ते हैं और उन्हें आत्मनिर्भर बनने का अवसर प्रदान करते हैं। युवाओं से अपील की गई कि वे अपने कौशल को निरंतर निखारें और इस तरह के आयोजनों का अधिकतम लाभ उठाएँ।
युवाओं की रिकॉर्ड भागीदारी, उत्साह चरम पर :
इस मेगा रोजगार मेले में 600 से अधिक युवाओं ने भाग लिया। सुबह से ही जिंक कौशल परिसर में युवाओं की लंबी कतारें देखने को मिलीं। पंजीकरण, दस्तावेज सत्यापन और साक्षात्कार की प्रक्रिया को सुव्यवस्थित ढंग से संचालित किया गया। युवाओं में रोजगार को लेकर जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। कई युवाओं ने पहली बार इतनी बड़ी संख्या में प्रतिष्ठित कंपनियों के प्रतिनिधियों से सीधे संवाद किया।
चयन प्रक्रिया रही पारदर्शी और प्रभावी :
रोजगार मेले में भाग ले रही कंपनियों द्वारा चयन प्रक्रिया को पूरी पारदर्शिता के साथ संपन्न किया गया। चयन के लिए लिखित परीक्षा, व्यक्तिगत साक्षात्कार, स्किल असेसमेंट,व्यवहारिक मूल्यांकन जैसी प्रक्रियाओं को अपनाया गया। कंपनियों के प्रतिनिधियों ने उम्मीदवारों के तकनीकी ज्ञान के साथ-साथ उनके व्यवहार, संवाद कौशल और कार्य करने की क्षमता का भी मूल्यांकन किया।
350 से अधिक युवाओं को रोजगार, कई को मिले ऑन द स्पॉट ऑफर लेटर :
मेले की सबसे बड़ी उपलब्धि यह रही कि कुल प्रतिभागियों में से 350 से अधिक युवाओं का चयन विभिन्न पदों के लिए किया गया। चयनित युवाओं को अलग-अलग कंपनियों द्वारा नियुक्ति पत्र दिए गए। विशेष रूप से उल्लेखनीय यह रहा कि कई युवाओं को चयन के तुरंत बाद ऑन द स्पॉट ऑफर लेटर प्रदान किए गए। ऑफर लेटर प्राप्त करते समय युवाओं के चेहरे पर आत्मविश्वास और संतोष साफ झलक रहा था। कई युवाओं ने इसे अपने जीवन का महत्वपूर्ण मोड़ बताया।
विभिन्न क्षेत्रों में मिले रोजगार के अवसर :
चयनित युवाओं को बैंकिंग एवं फाइनेंस हॉस्पिटैलिटी एवं पर्यटन रिटेल एवं मनोरंजन मैन्युफैक्चरिंग आईटी एवं टेक्निकल सेवाएं सिक्योरिटी सर्विसेज क्षेत्रों में रोजगार प्राप्त हुआ। यह विविधता इस बात का प्रमाण है कि जिंक कौशल केंद्र युवाओं को बहुआयामी कौशल प्रदान कर रहा है।
30 से अधिक प्रतिष्ठित कंपनियों की सहभागिता :
इस मेगा रोजगार मेले में 30 से अधिक नामी और प्रतिष्ठित कंपनियों ने भाग लिया, जिनमें प्रमुख कंपनियाँ आईसीआईसीआई बैंक, कोटेक महिन्द्रा बैंक, यस बैंक, आईआईएफएल,ईक्विटाॅस ट्रस्ट, हाॅटल डाउनटाउन, पैरेलल रेडिसन, वीया लाकेला,व्यंधम गार्डन, जूडियों, पीवीआर आईनाॅक्स, जेके टायर, जीनस पाॅवर, आर्कगेट, एसआईएस सिक्योरिटी शामिल थी। कंपनियों के प्रतिनिधियों ने जिंक कौशल के प्रशिक्षण मॉडल की सराहना की।
जिंक कौशल टीम की सक्रिय और सराहनीय भूमिका इस भव्य आयोजन को सफल बनाने में जिंक कौशल केंद्र की पूरी टीम का योगदान अत्यंत सराहनीय रहा। कार्यक्रम में जोनल मैनेजर चिन्मय जैन, जावर प्रभारी गौरव शर्मा, दरीबा प्रभारी अंकुश जैन, कांकरोली प्रभारी प्रतीक नाग उपस्थित रहे।

Related posts:

Dr. NK Gupta of PIMS Hospital Receives Fellow of Indian College of Physicians

Hindustan Zinc Limited Results for the Third Quarter and Nine Month Ended December 31, 2019 “EBITDA ...

पद्मश्री लोढा का अभिनंदन रविवार को

ZINC FOOTBALL ACADEMY SUCCESSFULLY HOSTS AIFF ZINC BLUE CUBS LEAGUE 2024-25

‘खानों में व्यावसायिक स्वास्थ्य सेवाएँ-वर्तमान परिदृश्य, चुनौतियाँ और आगे की राह’ विषय पर राष्ट्रीय ...

HDFC Bank opens branch at Kavaratti Island, Lakshadweep

ओसवाल सभा महिला प्रकोष्ठ द्वारा 250 तामिरदारों को भोजन वितरित

भारतीय खनन उद्योग के मजबूत और सस्टेनेबल भविष्य को सुरक्षित कर रहा हिन्दुस्तान जिंक

कागज के कतरनों से कलात्मक अभिव्यक्ति

एचडीएफसी बैंक ने इनोवेटिव प्रैक्टिस का पुरस्कार जीता

नारायण सेवा संस्थान के 43वें नि:शुल्क सामूहिक विवाह में दिव्यांगता का अधूरापन मिटेगा, गृहस्थ बंधन से...

पेटीएम की ‘ ट्रेवल फेस्टिवल सेल’