प्रदीप चौधरी उदयपुर देहात जिला अध्यक्ष नियुक्त

उदयपुर : एनएसयूआई शीर्ष नेतृत्व द्वारा प्रदीप चौधरी को उदयपुर देहात का जिला अध्यक्ष नियुक्त किया गया। उनकी नियुक्ति से संगठन के कार्यकर्ताओं एवं छात्र नेताओं में हर्ष का माहौल है।

Creative from India to the World


प्रदीप चौधरी पूर्व में एनएसयूआई राजस्थान के प्रदेश महासचिव के पद पर अपनी जिम्मेदारियों का सफलतापूर्वक निर्वहन कर चुके हैं। वर्तमान में वे राजस्थान विद्यापीठ के छात्र हैं तथा छात्र राजनीति एवं संगठनात्मक गतिविधियों में लंबे समय से सक्रिय भूमिका निभाते आ रहे हैं। उदयपुर में एनएसयूआई से जुड़े छात्र आंदोलनों एवं विभिन्न छात्र हितों के मुद्दों पर भी वे कई वर्षों से सक्रिय रहे हैं। इसके अतिरिक्त मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय में अध्ययन के दौरान भी उनकी एनएसयूआई में महत्वपूर्ण सक्रियता रही है। एनएसयूआई देहात के नवनियुक्त जिला अध्यक्ष प्रदीप चौधरी ने इस नियुक्ति के लिए एनएसयूआई के राष्ट्रीय अध्यक्ष विनोद जाखड़ जी एवं संगठन महासचिव मुकेश नराणियां का आभार व्यक्त किया।
उनकी नियुक्ति पर एनएसयूआई कार्यकर्ताओं, छात्र नेताओं एवं समर्थकों ने खुशी व्यक्त करते हुए शीर्ष नेतृत्व का आभार जताया तथा विश्वास व्यक्त किया कि उनके नेतृत्व में उदयपुर देहात में संगठन और अधिक मजबूत होगा।