विश्व डायबिटीज डे पर नर्सेज को दी रोगियों की देखभाल की ट्रेनिंग

उदयपुर। पारस जे. के. हॉस्पिटल में नर्सेज को डायबिटीज के रोगियों की देखभाल के लिए प्रषिक्षित करने के लिए वर्कषॉप का आयोजन किया गया। वरिष्ठ मधुमेह रोग विषेषज्ञ डॉ. जय चौरडिय़ा ने मधुमेह के रोगियों की देखभाल के साथ, उपचार में क्या सावधानी बरती जाय, टाईप-1 व टाईप-2 के रोगियों, किडनी, ब्रेन हेमरेज, लिवर संबधित रोगियों की देखभाल तथा वर्तमान समय में च ल रहे डायबिटीज के नवीनतम उपचार की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि रोगियों के लापरवाही बरतने से डायबिटीज शरीर के दूसरे अंगों को प्रभावित करती है। वर्कषॉप में उदयपुर व आसपास के क्षेत्रों के 40 से अधिक नर्सेज ने भाग लेकर डायबिटीज के आधुनिक उपचार के बारे में जाना।
डॉ. जय ने बताया कि गंभीर रुप से पीडित मरीजों को डायबिटीज के साथ-साथ दूसरे अंगों व उनसे संबधित रोगों का भी ध्यान रखना पडता है। विषेषकर किडनी के रोगियों को डायबिटीज होने की संभावना ज्यादा रहती है। इस कारण किडनी रोगियों को डायबिटीज के समय ज्यादा ख्याल रखना चाहिये। इस अवसर पर अस्पताल के फेसेलिटी डायरेक्टर विष्वजीत कुमार ने उपस्थित नर्सेज को कोरोना सुरक्षा किट देकर सम्मानित किया।

Related posts:

70 प्रतिषत ब्रेन ट्यूमर कैंसर के नहीं होते है

ब्लेंडर्स प्राइड फैशन टूर ने एफडीसीआई के साथ द शोकेस के दूसरे एडिशन से उठाया पर्दा

जिंक ने सीडीपी के माध्यम से पर्यावरणीय पारदर्शिता और प्रतिबद्धता को दोहराया

हिंदुस्तान जिंक द्वारा टीकाकरण अभियान में अब तक 20 हजार से अधिक कर्मचारियों और परिवार के सदस्य लाभान...

ह्रदय की जांच मात्र 999 रुपये में

अपनों को दें खुशियों और देखभाल का तोहफा

Zinc wins CII-Dxaward for ‘Best Practice in Digital Transformation 2021’

डेटॉल बनेगा स्वस्थ इंडिया ने अपने रीच ईच चाइल्ड पहल के साथ मनाया विश्व स्तनपान सप्ताह

एचडीएफसी बैंक का हर महीने 5 लाख कार्ड जोडऩे का लक्ष्य

हिन्दुस्तान जिंक और ग्रीनलाइन मोबिलिटी ने की इवी और एलएनजी ट्रकों के लिए पार्टनरशीप

हिन्दुस्तान जिंक ने जंग के खिलाफ जिंक जागरूकता अभियान के साथ आईआईटीएफ 2025 में किया सफल प्रदर्शन

अंतरध्वनी, इंडियन रुमेटोलॉजी एसोसिएशन ने उदयपुर में एंकिलोजिंग स्पॉन्डिलाइटिस के मरीजों के लिए एक ‘स...