यूपी व हरियाणा हरिकेन टीमें रहीं विजेता

उदयपुर। वंडर सीमेंट क्रिकेट एकेडमी और गोल्ड स्पोस्ट्र्स के संयुक्त तत्वावधान में पैसिफिक स्पोट्र्स कॉम्प्लेक्स मैदान करणपुर में चल रही मेवाड़ महिला प्रीमियर लीग में सोमवार को दो मैच खेले गये। पहले मैच में यूपी रॉयल्स ने आर सी डबल्यू काठमांडू को 10 रन से तथा  दूसरे मैच में हरियाणा हरिकेन ने बंगाल टाइगर्स को 5 विकेट  से हराकर अपने-अपने मैच जीत लिए।
आयोजन सचिव रेणुका भारद्वाज ने बताया पहले मैच में यूपी रॉयल्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए सपना के 40 तथा आयु यादव के 22 रनों की मदद से निर्धारित 20 ओवर में 105 रन बनाए। जवाब में आर सी डबल्यू काठमांडू की टीम यूपी की कसी हुए गेंदबाजी के सामने 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 95 रन ही बना सकी। लक्ष्मी सुद ने 29 रन बनाए। यूपी की सुनयना मिश्रा ने 2 विकेट लिए। वूमेन ऑफ द मैच सुनयना को गोल्ड स्पोट्र्स की ममता खंडेलवाल ने प्रदान किया।
दूसरे मैच में बंगाल टाइगर्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 8 विकेट खोकर 115 रन बनाए। तनुजा सरकार ने सर्वाधिक 27 व मरजीना ने 26 रन बनाए। हरियाणा हरिकेन की नेहा, प्रीति, गुलशन व प्रीत ने 2-2  विकेट लिए। जवाब में हरियाणा हरिकेन ने आवश्यक रन 5 विकेट खोकर बना लिए। नेहा शर्मा ने नाबाद रहते हुए 58 रनों की पारी खेल अपनी टीम की जीत दिलाई। इसके अलावा नेहा कौशिक ने 17 रनों का योगदान दिया। वूमेन ऑफ द मैच नेहा शर्मा को गोल्ड स्पोट्र्स कि ऐश्वर्या  सोनी ने पुरस्कार प्रदान किया।

Related posts:

AIM for Seva और आर्ष विद्या तीर्थ की रजत जयंती के उपलक्ष्य में उदयपुर में सूर्या गायत्री का “रामं भज...

विश्व दिव्यांगता दिवस पर नारायण सेवा के दिव्य संकल्प

हिंदुस्तान जिंक को सेरेंटिका रिन्यूएबल्स के 180 मेगावाट सौर पार्क से हरित बिजली आपूर्ति शुरू

साईं तिरुपति विश्वविद्यालय में गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास से मनाया गया

उदयपुर में शनिवार को मिले 9 कोरोना संक्रमित

हिन्दुस्तान जिंक ने मलेशिया में ग्लोबल गैल्वनाइजिंग कॉन्फ्रेंस में भारत का प्रतिनिधित्व कर सस्टेनेबल...

प्रतिष्ठित 28वें भामाशाह पुरस्कारों में हिंदुस्तान जिंक को 6 पुरस्कार

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने उदयपुर जिले को दी सौगात

राइजिंग राजस्थान ग्लोबल इन्वेस्टमेंट समिट में वेदांता के हिन्दुस्तान जिंक स्टॉल को सभी ने सराहा

कैलाश मानव का 75वां जन्मदिन हर्षोल्लास से मनाया

ओल्ड सिटी की दीवारों को सुंदर बनाया आईआईआईडी ने

हिन्दुस्तान जिंक की समाधान परियोजना कोरोना संकट में किसानों को पहुंचा रही लाभ