उदयपुर में त्रिदिवसीय टीपीएफ ग्लोबल सेमीनार 8 मई से

उदयपुर। तेरापंथ प्रोफेशनल फ़ोरम की पहली ग्लोबल कनेक्ट सेमीनार का आयोजन 8 से 10 मई तक उदयपुर में शोर्यगढ में किया जा रहा है। यह जानकारी टीपीएफ की बैठक में उदयपुर शाखा अध्यक्ष मुकेश बोहरा ने दी। उन्होंने बताया कि इस अनोखे ज्ञानवर्धक सेमीनार में देश-विदेश से प्रतिनिधि शिरकत करेंगे। संयोजक महाराष्ट्र निवासी संजय लोढ़ा ने बताया कि सेमीनार में विश्व के ख्यातनाम स्पीकर अपना सम्बोधन देंगे जिन्होंने अपने व्यवसाय व कार्य क्षेत्र में मेहनत के बल पर अलग मुक़ाम बनाया। अमूल के एमडी श्री सोढ़ी, जी बिजऩेस प्रमुख अनिल सिंघवी, नारी शक्ति विजेता रूमादेवी, उद्योगपति संजय गोदावत विचार व्यक्त करेंगे। सेमीनार अध्यक्ष राजकुमार सुराना ने बताया कि सेमीनार में उद्यमी संजय जैन, उच्च न्यायालय के न्यायाधीश, युवा आइपीएस अधिकारी, रिलायंस जीयो के सीएफओ, प्रसिद्ध शिक्षाविद आदि अपने अनुभव साझा करेंगे।
उदयपुर आने वाले प्रतिनिधियों हेतु सूरत प्रवासी विजय शाह, हैदराबाद प्रवासी पंकज संचेती, डॉ. तुक्तक भानावत, डॉ. निर्मल कुनावत, पंकज सुराना, लोकेश बाबेल, नमन नाहटा की देखरेख में विभिन्न समितियां बनाई गई हैं। बैठक में टीपीएफ उदयपुर द्वारा प्रकाशित क्रॉनिकल डायरी का विमोचन शांतिलाल मारु, राष्ट्रीय ट्रस्टी चंद्रेश बापना, संस्थापक सदस्य कपिल जैन, सभा अध्यक्ष अर्जुन खोखावत, मंत्री विनोद कछारा, तेयूप सचिव अक्षय बड़ाला द्वारा किया गया। शाशनश्री साध्वी मधुबाला को संपादक डॉ. रणवीरसिंह नेनावटी, उपाध्यक्ष पवन तलेसरा, उपाध्यक्ष प्रकाश तलेसरा, सचिव कुणाल अनिता गाँधी, कोषाध्यक्ष दीक्षा जारोली, सह सचिव डॉ. ज्योति नाहर, डॉ. आशीष पोरवाल द्वारा प्रथम प्रति भेंट की गई। बैठक में तेरापंथ प्रोफेशनल कार्यकारिणी, तेरापंथी सभा कार्यकारिणी, तेयुप कार्यकारिणी के सदस्य उपस्थित थे। संचालन कमल नाहटा व धन्यवाद चिराग मारु ने दिया।

Related posts:

डॉ. तुक्तक भानावत ने लगवाई कोरोना वेक्शिन

‘ये शाम मस्तानी’ और ‘रात नशीली...…

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर उदयपुर में विशाल जिला स्तरीय महिला क्रिकेट प्रतियोगिता

प्रख्यात लोककलाविज्ञ और भारतीय लोक कला मंडल के पूर्व निदेशक डा. महेंद्र भानावत का निधन

48वें माइंस सेफ्टी वीक में हिन्दुस्तान जिंक जावर ग्रुप ऑफ माइंस का उत्कृष्ट प्रदर्शन

आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी जयपुर के चौथे प्रेसिडेंट के रूप में डॉ. पीआर सोडानी ने कार्यभार संभाला

हिन्दुस्तान जिंक द्वारा गोड़वा में प्राथमिक विद्यालय के जिर्णोद्धार एवं वाटर एटीएम का उद्घाटन

बदलते समाज में संग्रहालयों की अहम भूमिका - लक्ष्यराज सिंह मेवाड़

हिन्दुस्तान जिंक की सीएसआर पहल के तहत् ‘सखी' हाट का शुभारंभ

लकड़ी से बनी अनुष्ठानिक विरासत की प्रदर्शनी का डॉ. लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ ने किया उद्घाटन

हिंदुस्तान जिंक में अंतर्राष्ट्रीय सांकेतिक भाषा दिवस पर आयोजित हुए कार्यक्रम

Hindustan Zinc Creates Awareness On National Girl Child Day