हिंदुस्तान जिंक द्वारा ओरडी में आरओ प्लांट और डबोक में वाटर एटीएम का उद्घाटन

उदयपुर। हिंदुस्तान जिंक सदैव अपने कार्यक्षेत्र के आसपास सामुदाय एवं ग्रामीण विकास हेतु आधारभूत एवं आवश्यकता आधारित सुविधाए उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है। इसी क्रम में देबारी स्मेल्टर के आस-पास के समुदाय के कल्याण के लिए समर्पित शुद्ध पेयजल परियोजना के तहत ओरडी में 1 आरओ प्लांट एवं डबोक में 1 एटीएम का शुभारंभ किया गया। परियोजनाओं का उद्घाटन मावली प्रधान एवं पूर्व विधायक पुष्करलाल डांगी, एवं अतिथियों के करकमलों से हुआ। डांगी ने कहा कि जिंक द्वारा आसपास के क्षेत्र मंे समुदाय के लिये किये जा रहे कार्यो से विशेषतौर पर ग्रामीण लाभान्वित हो रहे है। पेयजल योजनाओं से इस गर्मी के समय में शुद्ध पेयजल उपलब्ध होगा जिससे ग्रामीणों का स्वास्थ्य भी अनुकूल रहेगा। जिंक के सहयोग से देबारी स्मेल्टर के आसपास अब तक 6 आरओ प्लांट और 21 वाटर एटीएम स्थापित किये गये है। सेल्फ सस्टेनेबल मोड पर मामुली अंशदान से इनसे 5 हजार से अधिक ग्रामीणों को शु़द्ध पेयजल उपलब्ध हो रहा है। जिंक द्वारा स्वास्थ्य, शिक्षा, पानी, आजीविका, महिला सशक्तीकरण, हेतु विभिन्न परियोजनाओं से जीवनस्तर एवं गुणवत्ता में सुधार किया जा रहा है। कार्यक्रम के दौरान देबारी स्मेल्टर की सीएसआर टीम उपस्थित थी।

Related posts:

पिम्स में 250 नव आगन्तुक एम.बी.बी.एस. विद्यार्थियों का स्वागत एवं वाइट कोट सेरेमनी

कानोड़ मित्र मंडल के वार्षिक चुनाव 19 को

महाराणा प्रताप की 485वीं जयंती पर डाॅ. लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ करेंगे विशेष पूजा-अर्चना

माउंटेन ड्यू आईस भारत में लॉन्च

अधिकारों एवं कर्तव्यों के संतुलन वाला पवित्र दस्तावेज है संविधान - राज्यपाल

दरीबा और बाड़मेर में वेदांता के 100 बिस्तरों वाले कोविड अस्पतालों को डिजाइन कर रही है होस्मैक

अवैध मदिरा पर कार्रवाई, वॉश नष्ट, हथकड़ शराब जब्त

कोनार्क, यूपी, वंडर तथा काठमांडू की टीमें सेमीफाइनल में पहुंची

एईपीएस और माइक्रो एटीएम सेवाओं के साथ देश में एटीएम्स की कमी को दूर कर रहा है रैपीपे

घर घर में विज्ञान और घर घर में नवाचार कार्यकम की शुरुआत

पारस जे. के. हॉस्पिटल ने कोरोना शहिदों को श्रृद्धाजंली देकर मनाया नर्सेज डे

जेके टायर और की मोबिलिटी सॉल्यूशंस में साझेदारी