उदयपुर। उदयपुर में निवासरत कानोड़वासियों के मैत्री संगठन कानोड़ मित्र मंडल के वार्षिक चुनाव तथा दीपावली मिलन समारोह रविवार 19 दिसंबर को शुभकेसर गार्डन, शोभागपुरा 100 फीट रोड़ पर किया जाएगा।
मित्र मंडल के महासचिव दिलीपकुमार भानावत ने बताया कि मंडल अध्यक्ष हिमांशुराय नागोरी के दिशा निर्देशन में सर्वसम्मति से नवीन कार्यकारिणी के चुनाव तथा दीपावली मिलन समारोह करने का निर्णय लिया गया। रविवार 19 दिसंबर को शोभागपुरा 100 फीट रोड़ स्थित शुभकेसर गार्डन में नवीन कार्यकारिणी चुनाव, खेलकूद प्रतियोगिता, वरिष्ठ जन सम्मान, नवीन संरक्षक सम्मान, भामाशाह सम्मान, विशिष्ट प्रतिभा सम्मान आदि कार्यक्रम संपादित किए जायेंगे।