दो दिवसीय नि:शुल्क कोविड टीकाकरण शिविर शुरू

उदयपुर। जैन इंटरनेशनल ट्रेड आर्गेनाइजेशन (जीतो) द्वारा गुरूवार से दो दिवसीय कोविड टीकाकरण का शुभारंभ महाप्रज्ञ विहार में साध्वीश्री सुदर्शनाजी के टीकाकरण से हुआ। अध्यक्ष राजकुमार सुराना द्वारा भगवान महावीर जन्म कल्याणक आयोजन श्रृंखला में चौथे कार्यक्रम कोविड टीकाकरण के नि:शुल्क शिविर आयोजन की जानकारी देते हुए बताया गया कि वर्तमान परिस्थियों में इस अभिनव सेवा शिविर की बहुत ज्यादा अहमियत है और मानवता हेतु जरूरी भी है।
मुख्य सचिव कमल नाहटा ने चिकित्साकर्मियों की टीम व टीका लगवाने आये गणमान्य नागरिकों का स्वागत किया और कहा कि लॉकडाउन की परिस्तिथियों में यह शिविर समाज के सभी वर्गों के लिए वरदान सिद्ध होगा। शिविर के व्यवस्तिथ आयोजन की जिम्मेदारी अनिल नाहर और राजेश खमेसरा ने बेहद जिम्मेदारी से निभाते हुए रजिस्ट्रेशन व टीकाकरण की अलग अलग माकूल व्यवस्था की। टीकाकरण हेतु आये सभी गणमान्य नागरिकों के लिए चाय, बिस्किट और पानी की भी व्यवस्था रखी गई। शिविर के पहले दिन 125 व्यक्तियों को टीका लगाया गया। इसमें बड़ी संख्या दूसरा टीका लगवाने वालों की थी। शिविर में कोवेक्सिन और कोविशिल्ड दोनों तरह के टीके लगाए गए।
कमल नाहटा ने बताया कि शुक्रवार 23 अप्रैल को शिविर का समापन होना है इसलिए जो भी व्यक्ति टीका लगवाना चाहें वे सुबह 9 बजे से 4 बजे के बीच टीकाकरण करवा सकते हैं। शिविर में तेरापंथ सभा के अध्यक्ष अर्जुन खोखावत, अभिषेक पोखरना, अजीत छाजेड़, विनोद कच्छारा तथा जीतो कोषाध्यक्ष राजेन्द्र जैन ने सेवाएं प्रदान कीं।

Related posts:

निःशुल्क पंचकर्म शिविर से कई रोगियों को मिली राहत

हिंदुस्तान जिंक एवं देश की पहली महिला रेस्क्यू टीम ने अंतर्राष्ट्रीय माइंस रेस्क्यू प्रतियोगिता में ...

राजस्थान उच्चतर शिक्षा परिषद की बैठक सम्पन्न

कोविड के बाद आर्थिक रिकवरी के लिए वेदांता की तैयारी - भारत सरकार में पूर्व सचिव और गेल के पूर्व प्रम...

आरएसएमएम पेनशनर ने निगम /बोर्ड मे भी आरजीएचएस की सीमा बढाने की मांग की

दस दिवसीय नि:शुल्क विशाल आयुर्वेद अन्तरंग शल्य चिकित्सा शिविर 14 दिसम्बर से

लुप्त कला के संरक्षण हेतु बागोर की हवेली में लीथोग्राफी कार्यशाला का शुभारंभ

वेदांता उदयपुर वर्ल्ड म्यूजिक फेस्टिवल में पाश्चात्य और भारतीय लोक-संस्कृति का अद्भुत संगम

Hindustan Zinc Creates Awareness On National Girl Child Day

गणतंत्र दिवस पर डिजिटल पत्रकार घनश्याम सिंह राव सम्मानित

इंटर कॉलेज रेडियोलॉजी क्विज आयोजित

पिम्स के विद्यार्थियों का फेमिली अडॉप्शन प्रोग्राम के अंतर्गत धोल की पाटी में विजिट