हिन्दुस्तान जिंक द्वारा देबारी स्मेल्टर के आस पास 30 गावों में किया जा रहा सैनेटाइजेशन

उदयपुर। हिंदुस्तान जिंक की देबारी स्मेल्टर इकाई द्वारा ग्रामीण विकास एवं सामाजिक सरोकार के तहत आसपास के गांवों में सैनेटाइजेशन वेन से हाइपोक्लॉराईट का छिडकाव करवा गांवों को कोरोना संक्रमण से मुक्ति दिलाने में सहयोग किया जा रहा है। जिंक स्मेल्टर देबारी क्षेत्र के 30 गांवों में सैनेटाइजेशन वैन से सार्वजनिक स्थानों, बस स्टैंड, हॉस्पिटल, दुकानों, आरओ प्लांट, वाटर एटीएम एवं अन्य स्थानों जहां संक्रमण का खतरा बना रहता है वहां सैनेटाइज करवाने के साथ ही स्थानीय भाषा मे ध्वनि संदेश के माध्यम से ग्रामीणों को कोरोना महामारी से बचाव व उससे सम्बंधित जानकारी प्रसारित की जा रही है।
संदेश के माध्यम से ग्रामीणों को कोविड 19 से सावधानी रखने हेतु प्रेरित किया जा रहा है। सैनेटाइजेशन वैन से विशेष तौर पर कोरोना पोजिटिव आने वालों के घरों में भी सैनिटाइजेशन का करवाया जा रहा है। संदेश में कोरोना से बचाव, अपनी बारी आने पर 18 वर्ष से अधिक उम्र के सभी लोग टीकाकरण कराने, रजिस्ट्रेशन अवश्य कराने, कोरोना पर विजय पाने के लिये मास्क का उपयोग अवश्य करने, मुंह और नाक को ढंकनंे, मुंह और नाक को हाथों को छूने से बचने, हाथों को साबुन व पानी से धोते रहनें, संभव हो तो सैनेटाइजर का उपयोग एवं दो गज की सामाजिक दूरी बनाऐ रखने का संदेश दिया जा रहा है।

Related posts:

गोटिपुआ में भक्ति के साथ एक्रोबेट से रिझाया भगवान जगन्नाथ को

महाकुंभ प्रयागराज में नारायण सेवा संस्थान का विशाल दिव्यांग सेवा शिविर शुरू

आईआईएम के छात्रों ने देखी नारायण सेवा

सात दिवसीय तम्बाकू निषेध जागरूकता कार्यक्रम संपन्न

43वां निःशुल्क आयुर्वेद पंचकर्म चिकित्सा शिविर संपन्न

Kotak Mutual Fund Launches Kotak MNC Fund

25th Heart Transplant, 25 Lives Saved and counting : CIMS Super Speciality Hospital achieves major l...

पांच दिवसीय पंचकर्म चिकित्सा शिविर में उमड़े लोग

Apollo Trauma Masterclass shares insights into trauma care, latest approaches

हिन्दुस्तान जिंक द्वारा राजस्थान के ग्रामीण क्षेत्र में बाल शिक्षा को बढ़ावा हेतु 36 करोड़ का निवेश

हरीसिंह खरवड़ इंटक के जिलाध्यक्ष नियुक्त

एम.बी. हॉस्पिटल में चौबीसों घंटे मुस्तैद रेडियोग्राफर्स