एम.बी. हॉस्पिटल में चौबीसों घंटे मुस्तैद रेडियोग्राफर्स

उदयपुर। कोरोना वायरस के चलते एम. बी. हॉस्पिटल में चौबीसों घण्टे जांच के लिए रेडियोग्राफर्स बड़ी मुस्तैदी से अपनी सेवाएं दे रहे हैं। मुख्य रेडियोग्राफर महावीर भाणावत, अरूण सक्सेना तथा गेहरीलाल पाटीदार की टीम 16 मार्च से अपनी सेवाएं देने हेतु घर-परिवार से दूर हैं।
महावीर भाणावत ने बताया कि हमारी टीम में अरूण सक्सेना 59 वर्ष के हैं। वे स्वयं उच्च रक्तचाप से ग्रसित हैं जबकि पाटीदार ह्रदय रोग के शिकार हैं किन्तु तीनों ही अपना दुखड़ा भूल रोगियों की सेवा के लिए सदैव तत्पर, चौकन्ने और सजग बने हुए हैं।
महावीर ने बताया कि वे सुपर स्पेश्येलिटी ब्लॉक में हैं। उनके पास दो डिजीटल मशीनें हैं जो नई हैं। डॉक्टर के परामर्शनुसार वे चल मशीन लेकर वार्ड में प्रत्येक रोगी के पास जाकर जांच करते हैं और आवश्यकतानुसार आवश्यक रोगी को अपने ब्लॉक में लाते हैं। कोरोना की जांच में उन्हें अधिकतम 20 मिनिट लगते हैं। साधारण जांच वे फटाफट कर रोगी को तत्काल सुविधा उपलब्ध कराकर निश्चिंत करते हैं। उनका अस्थाई निवास कजरी होटल में है।

Related posts:

हिन्दुस्तान जिंक और जवाहरलाल नेहरू सेंटर फॉर एडवांस्ड साइंटिफिक रिसर्च ने बड़े पैमाने पर एनर्जी स्टोर...

दर्शन डेंटल कॉलेज में एनएएम थैरेपी की सफलता से ओष्ठ एवं तालु विदर से पीड़ित बच्चों में आशा की किरण

डेयरी फार्मिंग से हो रहा आत्मनिर्भर ग्रामीण अर्थव्यवस्था का निर्माण

पिम्स मेवाड़ कप का तीसरा सीजन : पिम्स व लिबर्टी ने जीते अपने मुकाबले

उदयपुर से अच्छी खबर: कोरोना रोगियों का ग्राफ़ घटते घटते 14.87 हुआ, आज 401 रोगी संक्रमित आये

पेसिफिक हॉस्पिटल उमरड़ा व स्कूल शिक्षा परिवार उदयपुर के मध्य करार

कुलपति डॉ. कर्नाटक उच्चस्तरीय समिति के सदस्य मनोनित

रोटरी क्लब ऑफ फ्लोरियल मॉरीशस से रोटी क्लब मीरां का फ्लैग एक्चेंज

गीतांजली में मदर्स डे पोस्टर का भव्य विमोचन

Hindustan Zinc Concludes the 45th Mohan Kumar Mangalam (MKM) Football Tournament Trophy in Zawar, Ra...

प्रो. चूंडावत का अभिनंदन

चौहान राजस्थान जिम्नास्टिक्स संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष बने