अन्नपूर्णा कार्यशाला का आयोजन

उदयपुर (Udaipur)। अखिल भारतीय तेरापंथ महिला मण्डल के निर्देशन में उदयपुर महिला मंडल द्वारा समृद्ध राष्ट्र योजना के अंतर्गत अन्नपूर्णा कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला का शुभारंभ इंदुबाला पोरवाल ने नमस्कार महामन्त्र से किया। प्रेरणा गीत का संगान चन्द्रा बोहरा ने किया।
अध्यक्ष सुमन डागलिया ने स्वागत करते हुए कहा कि हमें अन्न बर्बाद नहीं करते हुए उसे उपयोग में लेने का संकल्प लेना चाहिए। संरक्षिका उषा चव्वाण ने बताया कि भारत में अन्न को भगवान माना जाता है। भोजन का अनादर करना भी पाप माना जाता है। हमारे दादा-दादी, नाना-नानी तो खाना खाने के बाद थाली में पानी डालकर उसको पूरी तरह से साफ करके पी लेते थे। उन्होंने कहा कि झूठा अन्न जाता है नाली में, क्यों नहीं जाएं गरीबों की थाली में। संरक्षिका कंचन सोनी ने बताया कि हमें भोजन का आदर करना चाहिये। प्लेट में भोजन उतना ही लेना चाहिए जितना हम खा सकें। कार्यकारिणी सदस्या तारा परमार ने बचे हुए खाने को किस तरह रीयूज करके टेस्टी डिशेज बना सकते हंै की जानकारी दी। संचालन सहमंत्री सीमा पोरवाल ने किया। तकनीकी संचालन सहमंत्री मुनमुन सुराणा ने किया। धन्यवाद मंत्री सीमा बाबेल ने ज्ञापित किया।

Related posts:

प्रारंभिक बाल देखरेख संबंधी प्रस्तावों को प्राथमिकता से पारित करवाने समुदाय आगे आए

डिजिटल शिक्षा आज के युग में महिलाओं की सबसे मत्वपूर्ण आवश्यकता: चेतना भाटी

नारायण सेवा संस्थान का 38वां निःशुल्क सामूहिक विवाह समारोह 28-29 को 

“Saagwan”, Shot in the Forests of Mewar, Set for Grand Release on January 16

ऑक्सीजन केअर सेंटर का शुभारंभ

Hindustan Zinc Deepens Partnership with GreenLine Mobility to deploy EV and LNG Trucks for Green Log...

हिंदुस्तान जिंक द्वारा जंग के खिलाफ जिंक जागरूकता अभियान की शुरूआत

उदयपुर लव स्टोरी के लिए बेहद लकी जगह : रणवीर सिंह

उदयपुर में एचडीएफसी बैंक की नई शाखा का शुभारंभ

हिन्दुस्तान जिंक की सीएसआर पहल जिंक कौशल केंद्र से प्रशिक्षित युवा अब विदेश में भी अवसर पाने में सफल

महाराणा मेवाड़ फाउण्डेशन का 41वाँ वार्षिक विद्यार्थी सम्मान समारोह

10 दिवसीय वेल्यु एडेड कार्स फुल स्टेक डवलपमेंट का समापन