कोरोना से मृत्यु को प्राप्त हुए अभिभावकों के बच्चों को रसिकलाल एम. धारीवाल पब्लिक स्कूल में सत्र 2021-22 हेतु नि:शुल्क शिक्षा

उदयपुर (Udaipur)। श्री जैन श्वेताम्बर मूर्तिपूजक शिक्षा सोसायटी, उदयपुर के ट्रस्टीगण की ऑनलाइन वर्चुअल मीटिंग में महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया कि जिन बच्चों के अभिभावकगण की कोरोना से मृत्यु हो गई हैं या परिवार ने कमाने वाले व्यक्ति को खो दिया है, उन सभी बच्चों को सोसायटी द्वारा संचालित चित्रकूट नगर स्थित रसिकलाल माणिकचन्द धारीवाल पब्लिक स्कूल में सत्र 2021-22 में नि:शुल्क शिक्षा प्रदान की जाएगी।
सोसायटी के मानद सचिव गजेन्द्र भंसाली ने बताया कि सोसायटी द्वारा चित्रकूट नगर में सीबीएसई से मान्यता प्राप्त अंग्रेजी माध्यम विद्यालय संचालित है। इसमें संपूर्ण सुविधा के साथ बच्चों के सर्वांगीण विकास पर ध्यान दिया जाता है। अध्यक्ष राज लोढ़ा ने बताया कि शिक्षा से बड़ा कोई दान नहीं हो सकता है। अत: सभी टस्ट्रीगण ने मिलकर यह निर्णय लिया है कि कोरोनाकाल में जिन-जिन बच्चों ने अपने अभिभावकों को खो दिया है, उनके लिए सभी ट्रस्टी एवं स्कूल के शिक्षक अभिभावक की भूमिका अदा करेंगे। ऐसे बच्चों का दाखिला प्राचार्या श्रीमती कुमुद निगम से 1 से 5 जून के बीच संपर्क कर करवाया जा सकेगा। ऑनलाइन मीटिंग में उपाध्यक्ष आर.के. चतुर, प्रो. अनिल कोठारी, कुलदीप नाहर उपस्थित थे।

Related posts:

साई तिरुपति विश्वविद्यालय में महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित

सुकन्या समृद्धि मेगा कैंप में 510 खाते खुले

श्रीजी प्रभु के शीतकाल की सेवा में तिलकायतश्री एवं श्री विशाल बावा पधारे नाथद्वारा

उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी ने उदयपुर में ली जिला स्तरीय समीक्षा बैठक

वामेश्वर महादेव कावड़ यात्रा की तैयारियां जोरों पर, तीन दिवसीय कार्यक्रम एक अगस्त से शुरू

हरिद्वार की गंगा आरती की झलक देख भाव-विभोर हुए श्रद्धालु

FIMI appoints Hindustan Zinc CEO - Arun Misra as Chairman of Sustainable Mining Initiative - a Susta...

डॉ. लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ ने भगवान जगन्नाथ स्वामी की विशेष पूजा-अर्चना कर रजत रथ खींचा

रजत पालकी में सवार हो प्रभु श्री महाकालेश्वर ने किया जल विहार

श्रीमाली ब्राह्मण समाज का मेवाड़ मंथन, सामाजिक प्रथाओं को सीमित खर्च ने करने पर निर्णय, प्री वेडिंग ...

गीतांजली मेडिकल कॉलेज एवं हॉस्पिटल में 76 वर्षीय वृद्ध महिला की देह दान की

गंभीर रुमेटाइड गठिया रोग से पीडि़त 38 वर्षीय मरीज की सफल नी रिप्लेसमेंट सर्जरी