बांसवाड़ा के दानपुर में महिला की हत्या का 24 घंटे में हत्या राजफाश

– दो जने गिरफ्तार, प्रेम संबंध और पैसों के लालच में की थी हत्या

उदयपुर (Udaipur) । संभाग के बांसवाड़ा (Banswara) जिले की की दानपुर पुलिस ने 24 घंटे पहले पहाडिय़ों में मिली महिला की लाश पर हत्या के एंगल से जांच करते हुए दो आरोपियों को धर दबोचा। थानाधिकारी कांतिलाल मीणा के अनुसार दानपुर के घोड़ी तेजपुर गांव में पहाडिय़ों पर शव मिला था। जिला पुलिस अधीक्षक कावेन्द्र सिंह सागर के आदेश पर बनी अलग-अलग टीमों ने सघन व त्वरित अनुसंधान करते हुए आरोपियों को धर दबोचा। मृतका लक्ष्मी के पिता शंकरलाल ने पुलिस को जानकारी दी कि पुत्री का विवाह 25 मई को हुआ। 26 मई शाम को वह पीहर आयी, 27 को रात 11 बजे बाद पूरा परिवार सो गया। सुबह उठकर देखा तो पुत्री घर से गायब थी। तलाश में पूरा परिवार निकला तो बहुत देर बाद लक्ष्मी की लाश घर से लगभग 500 मीटर दूर पहाडिय़ों में मिली। इस पर पूरा गांव मौके पर जमा हो गया व पुलिस उप अधीक्षक गजेन्द्रसिंह राव, थानाधिकारी कांतिलाल मीणा, आबापुरा थानाधिकारी सचिन शर्मा व जाप्ता पहुंचा। डॉग स्क्वायड व एफएसएल टीम ने मौका मुआयना किया व साइबर सेल को सक्रिय करते हुए वहां एक्टिवेट मोबाइल कॉल को ट्रेस किया गया। पुलिस टीमों ने आस-पास के संदिग्धों से भी पूछताछ की जिस दौरान नलापाड़ा निवासी प्रकाश पुत्र लक्ष्मण मईड़ा व साथी बाबूलाल पुत्र नानका मईड़ा निवासी खोरापाड़ा का नाम सामने आया। दोनों को पुलिस गिरफ्त में लेते ही मामले का खुलासा हो गया।

पहाड़ी पर बुलाया, गहने लूटे और कर दी हत्या

पुलिस गिरफ्त में आए आरोपी प्रकाश का कहना था कि उसके लक्ष्मी के साथ प्रेम संबंध थे। इस बात की जानकारी बाबूलाल को भी थी। जब लक्ष्मी की शादी हो गई तो प्रकाश ने बाबूलाल को साथ लेकर मर्डर की प्लानिंग की। जब लक्ष्मी वापस पीहर आ गई तो बाबूलाल ने उसको कॉल करके पहाड़ी की तरफ आने को कहा। लक्ष्मी शादी में ससुराल से मिले गहनों के साथ ही वहां पर आ गई। बाबूलाल ने गहने छीनने की कोशिश की तो हाथापाई की नौबत आ गई। इसके बाद बाबूलाल व प्रकाश ने मिल लक्ष्मी के सिर पर बड़ा पत्थर मार दिया, उसके पहने जेवर और मोबाइल लेकर चलते बने।

Related posts:

यूएसएफबीएल और इंस्टीट्यूट ऑफ प्रोफेशनल बैंकिंग का इनोवेटिव प्रोबेशनरी ऑफिसर प्रोग्राम

एओएमएसआई द्वारा उदयपुर में मैक्सिलोफेशियल सर्जरी के स्नातकोत्तर छात्रों के लिए फाउंडेशन एवं स्किल्स ...

विश्व की 120 जानी मानी हस्तियों के सुर संगम के साथ वेदांता उदयपुर वल्र्ड म्यूजिक फेस्टिवल का समापन

लाभकारी कीटों के संरक्षण पर जागरूकता अभियान

SEA Solidaridad Mustard Mission To Make India Self-sufficient in Edible Oil

Hindustan Zinc’s Zawar Mines Receives Platinum Award from Apex India Green Leaf Foundation for Energ...

Kotak Securities launches Trade Free Pro Plan for equity traders with Pay Later at only 9.75% pa

ओसवाल संदेश का लोकार्पण

विकसित राजस्थान के साथ साकार होगा विकसित भारत का संकल्प

Tata Motors announces the launch of ‘Mega Safety Campaign’ -Celebrates National Safety Month with i...

हरियाणा के लोक नृत्य धमाल ने किए हृदय के तार झंकृत

शिल्पग्राम में एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत पौधारोपण