विश्व जनजाति दिवस पर उदयपुर को मिलेगी सौगात

उदयपुर में स्थापित होगी पहली जनजाति बालक हॉकी अकादमी
उदयपुर। जनजाति क्षेत्रीय विकास मंत्री अर्जुनसिंह बामनिया की पहल पर प्रदेश की पहली जनजाति बालक हॉकी अकादमी की सौगात उदयपुर को मिलेगी। विश्व जनजाति दिवस अवसर पर मुख्यमंत्री द्वारा अकादमी का शुभारंभ किया जाना प्रस्तावित है।
टीएडी आयुक्त प्रज्ञा केवलरमानी ने बताया कि टीएडी के प्रमुख शासन सचिव शिखर अग्रवाल के निर्देशानुसार अकादमी में आवश्यक सुविधाओं का इंतजाम किया गया है। अकादमी के लिए 40 खिलाडि़यों का चयन होगा, इसके लिए अंतिम चयन स्पर्धा महाराणा प्रताप खेलगांव के हॉकी एस्ट्रो टर्फ खेल मैदान पर विभाग द्वारा नियुक्त मुख्य प्रशिक्षक अर्जुन अवार्डी ओलम्पियन अशोक ध्यानचन्द की मौजूदगी में प्रारंभ हुई। यह स्पर्धा 10 जुलाई तक चलेगी। इस दौरान ध्यानचंद ने विभागीय अधिकारियों को अकादमी संचालन संबंधित विस्तृत जानकारी दी। इस दौरान अतिरिक्त आयुक्त वी.सी. गर्ग भी मौजूद रहे।
जिला खेल अधिकारी शकील हुसैन ने बताया कि इस संबंध में पूर्व में ध्यानचंद की अध्यक्षता में गठित समिति द्वारा संभाग के 7 खेल छात्रावासों से 80 संभावित जनजाति खिलाडि़यों का चयन किया गया। इस समिति में हॉकी प्रशिक्षक शकील हुसैन व कुलदीप सिंह झाला व राष्ट्रीय स्तर के अम्पायर मोहम्मद हनीफ भी शामिल रहे। इन चयनित 80 खिलाडि़यों में से अकादमी हेतु शासन से स्वीकृत 40 बालक खिलाडि़यों का चयन अंतिम स्पर्धा के आधार पर किया जाएगा।

Related posts:

लॉकडाउन से प्रभावित 51 परिवारों को राशन वितरण

सकारात्मक सोच से होगा जीवन सफलः प्रशान्त अग्रवाल

नेशनल फॉक फेस्टिवल का शिल्पग्राम में आयोजन

Hindustan Zinc’s Zinc Kaushal Graduates Go Global with Overseas Opportunities

विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर हिन्दुस्तान जिंक द्वारा जागरूकता सत्र आयोजित

नारायण सेवा संस्थान की मौनी अमावस्या पर सेवा गंगा - भंडारा, कंबल और नारायण लिंब वितरण

पिम्स में सर्जिकल एक्सीलेंस एवं एजुकेशनल कॉन्फ्रेंस

Pause, think, act responsibly on digital platforms says Udaipur cops

Hindustan Zinc Benchmarks Next-Gen Learning with State-of-the-Art STEM Labs in Government Schools

Udaipur Zinc City gears up for the inaugural Vedanta Zinc City Half Marathon

क्वालिटी और स्टेण्डर्ड के प्रोडक्ट्स की शपथ के साथ एसीपीआई द्वारा आयोजित दो दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन...

संविधान दिवस पर बाल-संवाद