सहाराश्री सुब्रत रॉय सहारा ने दिलीप साहब को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की

उदयपुर। सहाराश्री सुब्रतराय सहारा ने दिलीप कुमार को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि महान कलाकार के निधन से भारतीय सिनेमा के इतिहास का एक स्वर्ण युग समाप्त हो गया है और मेरे मन का एक कोना खाली हो गया है। अपनी अभिनय कला के बल पर वे अत्यधिक लोकप्रिय अभिनेता के रूप में स्थापित हुए। दिलीप साहब अपने अविस्मरणीय अभिनय के कारण फिल्म जगत और दर्शकों के मन में सदैव जीवित रहेंगे।
आज जब मैं महानायक दिलीप कुमार के निधन पर शोकाकुल हूं तो मेरे मन में उनके साथ अपने सान्निध्य के अनेकानेक संस्मरण स्मृत हो रहे हैं। यह दिलीप कुमार की महानता ही थी कि दो-तीन बार फोन पर बात होने के साथ ही मुझे उनकी आत्मीयता प्राप्त हो गयी थी। राजनीतिक कारणों से उन दिनों उनका प्राय: उत्तरप्रदेश एवं इधर के अन्य प्रदेशों में आना हुआ करता था। चंद मुलाकातों के बाद स्थिति यह हो गयी थी कि वे जब भी लखनऊ आते थे तो सहारा शहर, मेरे आवास पर ही ठहरते थे। एक बार तो वह लगातार चार दिन तक ठहरे थे। वे दिन स्वर्णिम यादों के साथ मेरे मन में स्थायी भाव से मौजूद है। वे बहुत बड़े कलाकार थे और उम्र में मुझसे बहुत बड़े भी लेकिन इतने मानवीय, उदार और सरलमना व्यक्ति थे कि उन्होंने कभी भी मुझे यह बोध नहीं होने दिया कि मैं एक विराट व्यक्तित्व वाले व्यक्ति से बात कर रहा हूं। उनके कलाकार पर उनका विराट व्यक्तित्व हमेशा हावी रहता था और वे मुझसे बहुत ही आत्मीयता के साथ बात किया करते थे। इस लंबे प्रवास के दौरान तो उन्होंने मेरे साथ अपने जीवन के फिल्म जगत संबंधी तथा व्यक्तिगत, अनेक अनुभव सांझा किये। दिलीप साहब भले ही भौतिक उपस्थिति के साथ हमारे बीच न हों लेकिन उनका विराट व्यक्तित्व अपनी महानता के साथ सदैव अपने प्रशंसकों के भीतर जीवित रहेगा और मेरे भीतर भी।

Related posts:

स्पाईनल कॉर्ड इन्जरी पर वेबीनार

राजस्थान राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के साथ साझेदारी में आरएलजी का आईईसी जागरूकता और संग्रह अभियान

1.70 lakh milk farmers from Rajasthan seek CM’s intervention for their inclusion in the Mukhyamantri...

नयारा एनर्जी व शेल लुब्रिकेंट्स में भागीदारी

नमन अग्रवाल ने की असहाय मजदूरों के लिए भोजन सेवा

Motorola’s best selling smartphones on sale starting today on Flipkart for The Big Billion Days Sale...

Motorola launches motorola edge 50

Mahindra First Choice Wheels launches 50 new state-of-the-art franchise stores across India

हिन्दुस्तान जिंक ने सेरेंटिका रिन्यूएबल्स के साथ पाॅवर डिलीवरी एमओयू पर किए हस्ताक्षर

ZINC FOOTBALL KIDS SHOULD LOOK UPTO PLAYERS LIKE ASHUTOSH MEHTA AND LALENGMAWIA, SAYS FORMER ISL COA...

हिंदुजा फाउंडेशन ने कोविड-19 महामारी के दौरान मानसिक स्वास्थ्य को बढ़ावा देने के लिए चोपड़ा फाउंडेशन...

इंदिरा आईवीएफ ने वल्र्ड आईवीएफ डे से पहले भारत में पहली बार 85,000 सफल आईवीएफ प्रिग्नैंसीज हासिल कि...