आमिर मोहम्मद शेख को जार द्वारा 11 हजार का चिकित्सा सहयोग

उदयपुर। जर्नलिस्ट एसोसिएशन ऑफ राजस्थान (जार) की उदयपुर इकाई की ओर से गुरूवार को जार सदस्य आमिर मोहम्मद शेख को 11 हजार रूपये की आर्थिक चिकित्सा सहायता प्रदान की गई। आमिर गत तीन वर्षों से मस्सा (पाईल्स) की बीमारी से पीडि़त थे। अस्पताल में जांच के दौरान सर्जरी की आवश्यकता बताने पर ऑपरेशन करवाया गया लेकिन उपचार लम्बा चलने से उन्हें आर्थिक समस्या आ गई।
आमिर को जार उदयपुर की ओर से प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य भूपेन्द्रकुमार चौबीसा, महासचिव अल्पेश लोढ़ा, उपाध्यक्ष भूपेश दाधीच ने अध्यक्ष अजयकुमार आचार्य की उपस्थिति में 11 हजार रूपये का चैक प्रदान किया। जिलाध्यक्ष आचार्य ने कहा कि जर्नलिस्ट एसोसिएशन ऑफ राजस्थान (जार) सदैव पत्रकारों के हितार्थ कार्य करने के लिये प्रतिबद्ध रहा है। भविष्य में भी आवश्यकता होने पर जार अपने पत्रकार साथियों की मेडिकल सहायता के लिये प्रयासरत रहेगा। इस अवसर पर जार के मुख्य सरंक्षक डॉ. तुक्तक भानावत, डॉ. रवि शर्मा, विपिन गांधी, आनन्द शर्मा, राजेन्द्र हिलोरिया, अनिल जैन आदि उपस्थित थे।

Related posts:

हिन्दुस्तान जिंक और सिलॉक्स इंडिया ने इकोजे़न के साथ लो-कार्बन मैन्युफैक्चरिंग को बढ़ावा देने के लिए ...

पिम्स हॉस्पिटल उमरड़ा को मिली एनएबीएच की मान्यता

विद्यापीठ के डॉ. चंद्रेश छतलानी ने बनाया नौवाँ रिकॉर्ड

जावर के अंतिम गांव तक पहुंच रही है हिन्दुस्तान जिंक की मोबाइल हेल्थ वैन

पिम्स मेवाड़ कप का तीसरा सीजन : जीआर क्रिकेट एकेडमी व लिबर्टी ने जीते मुकाबले

हिन्दुस्तान जिंक के सीईओ मिश्रा अंतरराष्ट्रीय जिंक एसोसिएशन के पहले भारतीय कार्यकारी अध्यक्ष मनोनीत

23 पात्र लोगों को आवंटन पत्र और पट्टे वितरित

उदयपुर शहर को मिली 2 रूट पर नई सिटी बसों की सौगात

वीआईएफटी के फ्रेशर्स एंड फेयरवेल समारोह में झलका उत्साह

श्री श्रीमाली ब्राह्मण समाज संस्था मेवाड़ की उदयपुर जिला कार्यकारिणी घोषित

सिटी पैलेस: डॉ. लक्ष्यराजसिंह मेवाड़ ने गद्दी उत्सव के बाद अब नवरात्रि में सनातन संस्कृति के प्रतीक अ...

लेकसिटी के मॉडल स्कूल के रूप में विकसित हो रहा है बेदला गाँव का बालिका स्कूल