सखियों की बनाई ईकोफ्रेण्डली राखी से सजेगी भाईयों की कलाई

राजकीय एवं पुलिस अधिकारियों को राखी बांध कर कोविड 19 के दौरान रक्षा के लिये दिया धन्यवाद

उदयपुर। भाई बहन के त्यौहार रक्षाबंधन पर स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी सखियों द्वारा बनी ईकोफ्रेण्डली राखियां बहने अपने भाईयों की कलाई पर बांधेगी। हिन्दुस्तान जिंक द्वारा मंजरी फाउण्डेशन के सहयोग से संचालित सखी परियोजना से 5 जिलों अजमेंर, भीलवाड़ा, राजसमंद, चित्तौडगढ़ और उदयपुर जिलों की सखी महिलाओं ने पहली बार राखियों को बनाया है जो कि ईकोफ्रेण्डली होने के साथ साथ डिजाइनर भी है। ये राखियां हिन्दुस्तान जिंक की ईकाइयों के साथ ही बाजार में भी उपलब्ध करायी गयी जिन्हें बहनों ने बहुत पसंद किया एवं बाजार में इनकी मांग रही।  अलग अलग डिजाइन, आकार और रंगों की इन राखियों की कीमत 10 से 50 रूपयों तक है। हिन्दुस्तान कर्मचारियों और परिवारों के लिये दरीबा स्मेल्टिंग कॉम्प्लेक्स, जावरमाइंस, रामपुरा आगुचा माइंस, चंदेरिया लेड जिंक स्मेल्टर और देबारी स्मेल्टर में कॉलोनी में स्टॉल लगाए गये जो कि आकर्षण का केंद्र रही, खरीददारो द्वारा हाथो हाथ लिये जाने से सखियों को इससे प्रोत्साहन मिला।

सखी महिलाओं ने टिडी पुलिस स्टेशन, जावर में पुलिस कर्मचारियों की कलाई पर पवित्र धागा बांधकर त्योहार मनाया। वहीं दरीबा सखी में महिलाओं ने बीडीओ भुवनेश्वर सिंह चौहान और मंडल निरीक्षक, रेलमगरा भरतनाथ योगी की कलाई पर राखी बांधी। सखियों ने कोविड-19 के कठिन समय के दौरान उनकी सेवाओं और नागरिकों को सुरक्षित रखने के लिए पुलिस अधिकारियों को धन्यवाद दिया।

Related posts:

कोटक बना राजस्थान रॉयल्स का साथी

हिन्दुस्तान जिंक द्वारा शिक्षा संबल कार्यक्रम के तहत् आयोजित समर कैंप में 1,500 अधिक विद्यार्थी लाभा...

श्री महालक्ष्मी कोटि कुंकुमार्चन यज्ञ पूजा महा महोत्सव की तैयारी अंतिम चरण में

विश्व प्रसिद्ध फतहसागर झील ओवरफ्लो, चार गेट खोले

हिन्दुस्तान जि़ंक के दूसरी तिमाही एवं छः माही के वित्तीय परिणामों की घोषणा

एचडीएफसी बैंक ने एशियामनी बेस्ट बैंक अवार्ड्स में 3 प्रतिष्ठित पुरस्कार जीते

ययाति नाटक के कलाकारों का सराहनीय अभिनय

G.R. Infraprojects’ longassociation with Tata Motors reaping mutual benefits for the companies

Kotak Mutual Fund Annual Outlook 2026

PW student Kushagra from Bhiwadi, Rajasthan Achieved AIR 1 in CA Inter via online classes

सर पदमपत सिंघानिया विश्वविद्यालय के साथ बी.टेक छात्रों को सशक्त करेगी ज़ेबिया अकादमी

पैसिफिक इंस्टिट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (पिम्स ), उदयपुर में नशा मुक्ति सप्ताह का आयोजन