बूथ स्तर पर बीजेपी को मजबूत करने पर मंथन

उदयपुर। भारतीय जनता पार्टी को बूथ स्तर पर मजबूत और सशक्त बनाने के उद्देश्य से कार्यकर्ताओं की बैठक का दौर लगातार जारी है। इसी कड़ी में देबारी मंडल की बैठक देबारी स्थित घाटे वाले माताजी मंदिर परिसर में आयोजित हुई जिसमें बूथ स्तर पर पार्टी को मजबूत करने पर मंथन किया गया और नए बूथ अध्यक्षों की घोषणा की गई।
बैठक में मावली विधायक धर्मनारायण जोशी ने कार्यकर्ताओं का हौंसला अफजाई की और भारतीय जनता पार्टी की रीतिनीति और विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया। जोशी ने मोदी सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं को भी जरूरतमंद व्यक्तियों तक पहुंचाने के लिए कार्यकर्ताओं से अपील की। मंडल प्रवासी देवीलाल शर्मा ने बूथ की आगामी कार्य योजनाओं की जानकारी दी। मण्डल अध्यक्ष दूल्हेसिंह देवड़ा ने संगठन के आगामी कार्यों को सफल बनाने के लिए जुटने का आह्वान किया। बैठक में बडग़ांव उपप्रधान प्रतापसिंह राठौड़, मण्डल महामंत्री रूपलाल डांगी, अर्जुनसिंह देवड़ा, छगनलाल मेघवाल, पंचायत समिति सदस्य भगवती देवी, ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष मनोहर सुथार सहित कई शक्ति केंद्र संयोजक, बूथ अध्यक्ष उपस्थित थे।

Related posts:

दरीबा स्मेल्टिंग कॉम्प्लेक्स को ब्रिटिश सेफ्टी काउंसिल द्वारा फाइव-स्टार रेटिंग

नारायण सेवा संस्थान एवं डीसीसीआई के द्वारा चौथी नेशनल दिव्यांग क्रिकेट चैम्पियनशिप का आयोजन

संसद में उदयपुर: राजस्थान में 505 वन धन विकास केंद्र, 283 जनजाति कारीगर व आपूर्तिकर्ता ट्राइफेड से ज...

सृजन द स्पार्क एवं हिंदुस्तान ज़िंक के तत्वावधान में होगी इण्डियन आइडल फेम ‘पीयूष पंवार नाइट’

रजत पालकी में सवार हो प्रभु श्री महाकालेश्वर ने किया जल विहार

59 वर्षो में सामाजिक विकास एवं देश में माइन मेटल को विश्व पटल पर अंकित करने का पर्याय बना हिन्दुस्ता...

राज्य सरकार करेगी अग्रणी कृषकों का सम्मान

शहर के वरिष्ठ साहित्यकार कुंदन माली को गुजरात हिंदी साहित्य अकादमी के दो पुरस्कार

पिम्स हॉस्पिटल में ह्रदय की गंभीर बीमारी का सफल ऑपरेशन

बाल श्रम एवं बाल भिक्षावृत्ति" उदयपुर स्माइल अभियान ने पकड़ा जोर

हिन्दुस्तान जिंक द्वारा खरबडिया में आयोजित स्वास्थ्य शिविर में 200 से अधिक ग्रामीण लाभान्वित

रोटरी क्लब ऑफ फ्लोरियल मॉरीशस से रोटी क्लब मीरां का फ्लैग एक्चेंज