रुनाया के सह-संस्थापक, नैवेद्य अग्रवाल ने “यंग एंटरप्रेन्योर” का पुरस्कार जीता

उदयपुर : भारत के सबसे तेज़ी से बढ़ते स्टार्ट-अप्स में से एक, रुनाया ने अपने आधुनिक व्यापार मॉडल के लिए और संसाधन क्षेत्र में परिवर्तन लाने के उपयक्ष में दो विशिष्ट सम्मान जीते हैं। रुनाया के सह-संस्थापक, नैवेद्य अग्रवाल ने बिजनेसवर्ल्ड बीडब्ल्यू के युवा उद्यमी पुरस्कार 2021 को जीता और कंपनी को वर्ल्ड सस्टेनेबिलिटी कांग्रेस द्वारा आयोजित, ग्लोबल सस्टेनेबिलिटी लीडरशिप अवार्ड्स के इस वर्ष के संस्करण में ‘ सस्टेनेबल बिजनेस ऑफ द ईयर ‘ के रूप में सम्मानित किया गया ।
युवा उद्यमी पुरस्कार बीडब्ल्यू बिजनेसवर्ल्ड द्वारा संकल्पित एक वार्षिक आयोजन है, जहां भारतीय व्यापार तंत्र को बदलने वाले स्टार्ट-अप और उद्यमियों को सम्मानित किया जाता है। रुनाया के सह-संस्थापक, नैवेद्य अग्रवाल युवा उद्यमी पुरस्कार 2021 के 36 प्राप्तकर्ताओं में शामिल थे |
रुनाया ने संसाधन क्षेत्र में “सर्कुलर इकॉनमी” यानि परिपत्र अर्थव्यवस्था में अपने प्रयासों के लिए वर्ल्ड सस्टेनेबिलिटी कांग्रेस द्वारा आयोजित ‘ सस्टेनेबल बिजनेस ऑफ द ईयर ‘ पुरस्कार जीता । पर्यावरण को बचाने के लिए और सतत विकास को बढ़ावा देने के लिए, यह कंपनी ओडिशा के झारसुगुड़ा क्षेत्र में एक एल्युमीनियम ड्रोस रीसाइक्लिंग प्लांट भी चलाती है |
रुनाया के सह-संस्थापक, नैवेद्य अग्रवाल ने पुरस्कार स्वीकार करते हुए कहा, “ये पुरस्कार रुनाया के संसाधन उद्योग में बदलाव लाने के दृष्टिकोण को दर्शाता है| पूरे रुनाया परिवार को मेरी तरफ से बधाई और कार्यक्रम के आयोजकों को मेरा आभार।

Related posts:

Lights, Camera, Décor: Deepika Stars in the Ultimate Home Makeover film with Royale Glitz

हिन्दुस्तान जिंक वर्ष 2024 के लिए भारत की शीर्ष 50 ग्रेट मैनेजर कंपनियों में

HDFC Bank Parivartan launches #EnginesOffcampaign in 40 cities

जावर के ग्रामीण खेतों में पैदा स्ट्रॉबेरी पहुॅंची मुख्यमंत्री आवास

HDFC Bank integrates with Government of India’s National Agriculture Market (e-NAM) to reach over 1....

एचडीएफसी बैंक ने लॉकडाऊन के बाद की जरूरतों को पूरा करने के लिए समर ट्रीट्स प्रस्तुत कीं

डीएचएल एक्सप्रेस की 2021 से दरों में वृद्धि की घोषणा

स्टेलेंटिस ने भारत और एशिया प्रशांत क्षेत्र के लिए प्रमुख नेतृत्वकारी नियुक्तियों की घोषणा की

संध्या रासकतला बनी अप्रतिबंधित श्रेणी में भारत की पहली महिला खान प्रबंधक

More rate cuts expected : Sakshi Gupta

बीथोसोल आयोनाइज्ड हेल्दी वाटर द्वारा हेल्दी वॉटर आयोनाइजर और प्रीफिल्टर मशीनें लॉन्च

कोटक म्यूचुअल फंड ने साल 2025 के लिए जारी किया मार्केट आउटलुक