चौहान राजस्थान जिम्नास्टिक्स संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष बने

उदयपुर। राजस्थान जिम्नास्टिक्स संघ के चुनाव कोटा में सम्पन्न हुए। जिम्नास्टिक्स संघ के प्रदेश स्तरीय सेमीनार के दौरान हुए चुनाव में उदयपुर से जिला जिम्नास्टिक्स संघ के अध्यक्ष हिम्मतसिंह चौहान को प्रदेश उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया। साथ ही उदयपुर जिला जिम्नास्टिक्स संघ के सचिव भरतसिंह को प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य मनोनीत किया गया है। उल्लेखनीय है कि राजस्थान जिम्नास्टिक्स संघ के प्रदेश अध्यक्ष पद पर चैनसिंह राठौड़ निर्विरोध चुने गए।
उपाध्यक्ष मनोनीत होने पर हिम्मतसिंह चौहान ने कहा कि खेल प्रतिभाओं को बढ़ावा देना उनकी पहली प्राथमिकता में शामिल है। उदयपुर और राजस्थान के खिलाडिय़ों को अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर मंच मुहैया हो इसके लिए भरकस प्रयास किये जाएंगे।

Related posts:

पीआईएमएस हॉस्पीटल उमरड़ा में पोस्ट-लिंग्पल मरीज की सफल कोकलियर इम्प्लांट सर्जरी

समूची सृष्टि की परिक्रमा का पुण्य केवल भगवान एकलिंगनाथ की परिक्रमा से मिल जाता है- जगद्गुरु वसंत विज...

Udaipur's film city dream comes true

1453 जांचों में 4 कोरोना संक्रमित, एक की मृत्यु

महाराणा मेवाड़ विद्या मंदिर उदयपुर में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

आचार्य भिक्षु के 220वें चरमोत्सव पर 220 श्रावक श्राविका ने किए उपवास

गंभीर बीमारी से परेशान मरीज को मिली राहत

फील्ड क्लब क्रिकेट कार्निवाल 2025 सीजन-4

राष्ट्रीय फोटोग्राफी प्रतियोगिता में उदयपुर के विजेताओं का सम्मान

ह्रदय की गंभीर बीमारी से मिली राहत

जिलाधीश ने किया निःशुल्क शल्य चिकित्सा कैम्प का उदघाटन

तेरापंथ धर्मसंघ के समणश्री सिद्धप्रज्ञ का मुनि जीवन में प्रवेश से पूर्व मंगल भावना समारोह