गर्दन व पीठ की बड़ी लाइपोमा (गांठ) का सफल ऑपरेशन

उदयपुर। पेसिफिक इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज, (पिम्स) हॉस्पिटल उमरड़ा में चिकित्सकों ने लाइपोमा (गांठ) का सफल ऑपरेशन कर मरीज को राहत प्रदान की है। चेयरमेन आशीष अग्रवाल ने बताया कि डूंगरपुर निवासी शंकर मीणा (63) की गर्दन के दाहिनी ओर विशाल लाइपोमा (गांठ) हो गई। इस गांठ का वजन लगभग 2 किलोग्राम था। यह गांठ पिछले 10 वर्षों से धीरे-धीरे लगातार बढ़ रही थी और गर्दन से होते हुए पीठ तक फैली हुई थी। इसके चलते मरीज को अपनी गर्दन घुमाने और नींद निकालने में काफी समस्या हो रही थी। गत दिनों परिजन शंकर मीणा को पिम्स हॉस्पिटल में लेकर आये। जांचों के बाद सर्जरी विभाग के सर्जन डॉ. पार्थ सारथी होटा और टीम ने जटिल ऑपरेशन कर लाइपोमा (गांठ) को निकाल दिया। मरीज अब स्वस्थ है और उसे डिस्चार्ज कर दिया गया है।

Related posts:

अरविन्दसिंह मेवाड़ ने किया पेलेस कैलेण्डर का विमोचन

चिकित्सालयों में आॅक्सीजन की कमी को पूरा करने आगे आया हिन्दुस्तान जिंक

कमल नाहटा जीतो उदयपुर चेप्टर के मुख्य सचिव बने

पिम्स हॉस्पिटल में ब्रोंकोस्कोप का उपयोग कर ब्रोंकोलिथ हटाने की दुर्लभ सफल सर्जरी

हिन्दूपति महाराणा संग्राम सिंह स्वतंत्रता के ध्वजधारक पुस्तक का विमोचन

दूरबीन विधि से फेंफड़ों में छेद का सफल उपचार

नि:शुल्क आयुर्वेद पंचकर्म चिकित्सा शिविर 01 नवंबर को

क्लाईमेट डिस्क्लोज़र फे्रमवर्क के अनुरूप इण्डियन मेटल सेक्टर में क्लाईमेट एक्शन रिर्पोट करने वाली हिन...

बेंगलुरु में आयोजित राष्ट्रीय सम्मेलन में गीतांजली हॉस्पिटल की डॉ. सविता चौधरी के दो महत्वपूर्ण व्या...

आईवीएफ माध्यम द्वारा स्वयं के अंडे से संतान सुख संभव

उदयपुर कलक्टर की पहल लाई रंग

7 शहरों में 502 राशन किट वितरित