शिविर में 107 यूनिट रक्तदान

उदयपुर। आजादी के अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में दर्शन डेंटल कॉलेज एवं अस्पताल, लोयरा में मंगलवार को महाराणा भूपाल चिकित्सालय ब्लड बैंक के संयोजन से विशाल रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। अस्पताल की प्रधानाचार्य डॉ. मिनाक्षी खंडेलवाल ने बताया कि शिविर में छात्रों, चिकित्साकर्मियों एवं कर्मचारियों ने बढ़ चढक़र हिस्सा लिया। शिविर में 107 यूनिट रक्तदान हुआ।


 उप प्रधानाचार्य डॉ. विकास पूनिया ने कार्यक्रम के मुख्य अतिथि महाराणा भूपाल चिकित्सालय में अधीक्षक डॉ. आर एल सुमन तथा शिशु एवं बाल रोग विभागाध्यक्ष डॉ. विवेक अरोरा का स्वागत किया। ट्रस्टी डॉ. जे. के. तायलिया एवं बी. आर. अग्रवाल ने सभी रक्तवीरों का उत्साहवर्धन किया। कार्यक्रम अस्पताल के मुख्य सलाहकार नरेंद्र खमेसरा एवं मैनेजर कुलदीप माथुर की देखरेख में हुआ। संचालन डॉ. खालिद अगवानी, डॉ. पुलकित चतुर्वेदी एवं डॉ. गरिमा भट्ट ने किया।

Related posts:

रोटरी मीरा द्वारा विद्यार्थियों को 200 स्वेटर वितरित

देवेन्द्र सिंह राव की कृति तुम्हारे लिए का विमोचन

108 कुंडीय गायत्री महायज्ञ के आयोजन शुरू

उदयपुर शहर को मिली 2 रूट पर नई सिटी बसों की सौगात

नारायण सेवा संस्थान एवं डीसीसीआई के साझे में चौथी नेशनल दिव्यांग क्रिकेट चैंपियनशिप

उदयपुर कलक्टर ने भारी वाहनों के शहर में प्रवेश के संबंध में जारी किये निर्देश

उदयपुर में शुक्रवार को मिले 6 कोरोना संक्रमित

Zinc City set to groove to the tunes of Nitin Mukesh at Hindustan Zinc supported Srajan The Spark

श्रीमती पारीक को ग्‍यारह हज़ार रुपये का सहयोग

लाल वेश, स्वर्णाभूषण और भक्ति की चमक: महालक्ष्मी के प्राकट्योत्सव में सजी आध्यात्मिक आभा

“हिन्दुस्तान जिंक की सखी महिलाएं अब डिजिटल”

'उदयपुर फाइल्स' की रिलीज के लिए कन्हैयालाल की पत्नी ने लिखा प्रधानमंत्री को पत्र