कानोड़ मित्र मंडल का प्रात: भ्रमण एवं योग प्रशिक्षण शिविर संपन्न

उदयपुर। कानोड़ मित्र मंडल उदयपुर का प्रात: भ्रमण एवं योग प्रशिक्षण शिविर कार्यक्रम राजीव गांधी उद्यान में आयोजित हुआ। मुख्य अतिथि योग प्रशिक्षक मोहित माली एवं प्रज्ञा सांखला के सान्निध्य में मित्र मंडल सदस्य परिवारों के 125 सदस्यों ने योग प्रशिक्षण प्राप्त किया। इसके पश्चात सभी सदस्यों की निशुल्क रक्त शर्करा एवं रक्त दाब की जांच की गई। इस दौरान सभी सदस्यों का मॉर्निंग वॉक कार्यक्रम आयोजित हुआ जिसमें राजीव गांधी उद्यान से महाकाल मंदिर एवं पुन: राजीव गांधी उद्यान तक महिला, पुरुषों ने सम्मिलित रूप से मॉर्निंग वॉक कर स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता प्रदर्शित की।

कार्यक्रम में कानोड़ मित्र मंडल अध्यक्ष हिमांशुराय नागौरी, महामंत्री दिलीपकुमार भानावत, जीवनसिंह पोखरना, भगवतीलाल भाणावत, मदनलाल कोठारी, यूआईटी भूमि अवाप्ति अधिकारी सुरेश रेगी, ऋषभ भाणावत, ऋषभ जैन एडवोकेट आदि गणमान्य लोगों की उपस्थिति रही। अंत में दिलीपकुमार भानावत ने सभी का आभार व्यक्त किया।

Related posts:

108 कुण्डीय यज्ञ में पधारने मेनार गांववासियों को निमंत्रण

दीपाली मामोदिया क्विज प्रतियोगिता में रही भारत में अव्वल

हिन्दुस्तान जिंक ने एसएंडपी ग्लोबल सस्टेनेबिलिटी ईयरबुक 2025 में शीर्ष 1 प्रतिशत रैंकिंग

जेके ग्रुप की कंपनियों का पूरे भारत में व्यापक रक्तदान अभियान

महाराणा मेवाड़ पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने लहराया परचम

हेड इंजरी अवेयरनेस पर बाइक रैली 27 को

आलोक स्कूल में डॉ. संपदानंद मिश्र की पुस्तकों का कोर्स प्रारंभ

उदयपुर-सिरोही हाईवे के ब्लैक स्पॉट्स सुधरेंगे, 100 करोड़ का बजट जारी

Hindustan Zinc Partners with Epiroc to Advance Digital Safety Technologies in Mining

जिंक कौशल केंद्र से कुशल होकर, रोजगार से जुड़ रहे युवा

पेयजल सरंक्षण के लिये जिंक द्वारा अपने परिचालन में उपचारित जल का उपयोग पहली प्राथमिकता

Hindustan Zinc Transforming the Lives of over 2 Lakh Underprivileged and Specially Abled Children