एक लाख से अधिक लोगो ने बालविवाह से आज़ादी के लिये ली शपथ

आज़ादी के अमृत महोत्सव के अवसर पर हिन्दुस्तान जिंक़ की पहल
उदयपुर।
हिन्दुस्तान जिंक़ द्वारा आज़ादी के 75वर्ष पूर्ण होने, अमृत महोत्सव पर बाल विवाह रोकने हेतु अभियान 21 से पहले नही शादी, बालविवाह से आज़ादी अभियान चलाया गया जिसमें प्रदेश के 6 जिलों एवं उत्तराखंड के पंतनगर में 550 ग्राम पंचायत के 1 लाख से अधिक लोगो ने रैली, नारों और आज़ादी के अमृत महोत्सव के तहत् आयोजित कायक्रमों में बालविवाह से आजादी की शपथ ली।
हिन्दुस्तान जिंक़ संचालन के आसपास के क्षेत्र में ग्राम पंचायत, विद्यालयों, आंगनवाडियों, खुशी केंद्रो, समाधान परियोजना, सखी परियोजना,स्वास्थ्य परियोजना, जिंक़ फुटबॉल केंद्र,शिक्षा संबंल, वेदांता फाउण्डेशन द्वारा संचालित रिंगस गल्र्स कॉलेज में आयोजित कार्यक्रमों में ग्रामीणों, महिलाओं, विद्यार्थियों सहित उपस्थित समुदाय को जनप्रतिनिधियों, विद्यालय के प्राचार्य द्वारा शपथ दिलायी गयी।
अतिथियों ने समुदाय को जानकारी देते हुए कहा कि देश में होने वाले बालविवाह में से प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्र में 28.3 प्रतिशत एवं शहरी क्षेत्र में 15.1 प्रतिशत है, जो कि चिंता का विषय है। बाल विवाह किसी बच्चे को अच्छे स्वास्थ्य, पोषण और शिक्षा के अधिकार से वंचित करता है। ऐसा माना जाता है कि कम उम्र में विवाह के कारण लड़कियों को हिंसा, दुव्र्यवहार और उत्पीडऩ का अधिक सामना करना पड़ता है। कम उम्र में विवाह का लडक़े और लड़कियों दोनों पर शारीरिक, बौद्धिक, मनोवैज्ञानिक और भावनात्मक प्रभाव पड़ता है, शिक्षा के अवसर कम हो जाते हैं और व्यक्तित्व का विकास सही ढंग से नही हो पाता है। हांलाकि बाल विवाह से लडक़े भी प्रभावित होते हैं लेकिन यह एक ऐसा मुद्दा है जिससे लड़कियां बड़ी संख्या में प्रभावित होती हैं।
सरकार ने बाल विवाह निषेध अधिनियम लाकर हाल के वर्षों में इस प्रथा को रोकने की दिशा में काम किया है। एक जिम्मेदार उद्योग होने के नाते हिन्दुसतान जिंक़ द्वारा बाल विवाह रोकने के प्रति सभी को सजग करने और इसे रोकने में अपनी भूमिका निभाने हेतु यह पहल की है जिसमें बाल विवाह नहीं करने या ऐसे किसी भी आयोजन में शामिल नहीं होने का प्रण लिया। आयोजन को सफल बनाने में हिन्दुस्तान जिंक़ के कार्यक्रम सहयोगी विद्याभवन, एनडीएस, सेवा मंदिर, द फुटबॉल लिंक, जतन, जीएसवीएस, मंजरी फाउण्डेशन, बायफ, अंबुजा सीमेंट, सृष्टि, टाटा स्ट्राइव, रिजोनेन्स, कोस्वी, बधिर विद्यालय, केयर, दीपक फाउण्डेशन, वॉकहार्ट फाउण्डेशन, वेदांता फाउण्डेशन, हनुमान वनविकास समिति एवं यंगमंक ने सक्रिय सहयोग दिया।

Related posts:

योग क्रिया से शरीर की कार्यक्षमता को बढ़ाया जा सकता है - डाॅ. कर्नाटक

एसीबी (ACB) के हत्थे चढ़ा राजेश खन्ना (Rajesh Khanna), 10 परसेंट कमीशन मांग रहा था

हेरिटेज फाउंडेशन की फिल्म "मंथन" (1976) 1 और 2 जून को पूरे भारत के 50 शहरों और 100 सिनेमाघरों में रि...

लोक कला मंडल में सुरेश वाडेकर की मखमली आवाज ने बांधा समां, सबके लबों पर गूंजे दिल के तराने

‘फीटल रेडियोलॉजी में रीसेंट अपडेट’ पर सीएमई का आयोजन

मैले-कुचले वनवासी बच्चों को नहला कर दिया स्वच्छता का संदेश

Hindustan Zinc amongst Top 3 companies with a score in the ‘600+ Band Barrier’ on a CII Assessment

जिला प्रशासन एकादश और ज़िंक एकादश की टीम के बीच मैत्री क्रिकेट मैच आयोजित

सुरक्षा शपथ के साथ हिन्दुस्तान जिंक में 49वें राष्ट्रीय सुरक्षा सप्ताह का समापन

राष्ट्रीय दृष्टिहीन क्रिकेट चैम्पियनशिप-2019 का आगाज़

उदयपुर में श्रीमाली समाज को मिली नई पहचान, श्री संस्कार भवन का गरिमामय लोकार्पण संपन्न

विश्वभर के कलाकारों की शानदार प्रस्तुतियों के साथ हुआ संगीत के सबसे बड़े महोत्सव ‘वेदांता उदयपुर वल्...