देश के विकास में अहम धुरी होंगे दिव्यांग: मंडाविया

प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर नई दिल्ली में नारायण सेवा संस्थान का शिविर

उदयपुर : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 72 वें जन्मदिन पर लालकिला प्रांगण में आयोजित निःशुल्क मेगा हेल्थ केम्प में नारायण सेवा संस्थान द्वारा दिव्यांगजन के हितार्थ विशाल सेवा शिविर लगाया गया जिसका उद्घाटन केन्द्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री मनसुख मंडाविया ने किया।
संस्थान अध्यक्ष प्रशान्त अग्रवाल ने बताया कि सेवा शिविर में दिव्यांगता निवारण सर्जरी के लिए 30 चयन एवं अत्याधुनिक कृत्रिम अंग बनाने के लिए 36 दिव्यांगजन के हाथ-पैर का नाप लिया गया। इसके साथ ही 15 ट्राइसाइकिल, 20 व्हीलचेयर , 102 वैशाखी, 20 वॉकिंग स्टीक, 5 सिलाई मशीने व 5 मोबाईल सुधार किट वितरित किए गए । मुख्य अतिथि मंडाविया का संस्थान निदेशक वंदना अग्रवाल व देवेंद्र  चौबीसा ने मेवाड़ की पाग, श्रीनाथ जी का उपरना व शॉल ओढ़ाकर स्वागत किया।  
मंडाविया ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत हर क्षेत्र में आत्मनिर्भरता कि ओर कदम बढ़ा रहा है।  दिव्यांगजन कि सुविधाओं व उनके स्वावलम्बन की दिशा में भी पिछले आठ वर्षो में महत्वपूर्ण काम हुए हैं। दिव्यांगजन देश के विकास की अहमधुरी होंगे। उन्होंने नारायण सेवा संस्थान के इस दिशा में योगदान की सराहना करते हुए उसके द्वारा दिव्यांगजन के हितार्थ निःशुल्क सेवा प्रकल्पों की प्रदर्शनी का भी अवलोकन किया।  कार्यक्रम में लव कुश रामलीला कमेटी के सत्यभूषण जैन, पवन गुप्ता, अर्जुनकुमार, सुभाष गोयल विशिष्ट अथिति के रूप में मौजूद थे।    

Related posts:

हिन्दुस्तान जिंक के सहयोग से ऐतिहासिक गोरा बादल स्टेडियम का सर्वागिंण विकास शहरवासियों के लिए बडी सौ...

कंटेंट मैनेजमेंट सिस्टम यूजिंग वर्डप्रेस पर एक दिवसीय राष्ट्रीय कार्यशाला का आयोजन

Dhamaka Records is out with their first track, an Independence Day anthem with the message of hope &...

नारायण सेवा का 42वाँ दिव्यांग एवं निर्धन सामूहिक विवाह

श्री वल्लभ कुल में ब्रज स्थित तुलसी क्यारे का महत्व.......

दर्शन डेंटल कॉलेज में एनएएम थैरेपी की सफलता से ओष्ठ एवं तालु विदर से पीड़ित बच्चों में आशा की किरण

फ़ाइबर निर्मित दो विशाल हाथियों का अनावरण 

उदयपुर होम शेफ़्स चैम्पीयनशिप 2021 का शुभारंभ

पिम्स हॉस्पिटल में बिना ओपन हार्ट सर्जरी के ह्रदय का छेद बंद किया

बसंत पंचमी पर वीणा वादिनी दिव्यांग बालिका का पूजन

महाराणा प्रताप की आदमकद प्रतिमा का अनावरण

इनरव्हील डिस्ट्रीक्ट चेयरमेन राखी देसाई द्वारा कई सेवा कार्यों का शुभारम्भ