एचडीएफसी बैंक ने राजस्थान में 200 शाखाओं का आंकड़ा छुआ

उदयपुर। एचडीफफसी बैंक ने आज राजस्थान में अपनी 8 शाखाएं और शुरू की। इन्हें मिला कर राजस्थान में बैंक की 200 शाखाएं हो गई। नई शाखाएं खोलने की घोषणा एचडीएफसी बैंक के हेड ब्रांच बैंकिंग जसमीतसिंह आनन्द ने एचडीएफसी बैंक के प्रबन्ध निदेशक आदित्य पुरी की उपस्थिति में की। जसमीतसिंह आनन्द ने कहा कि बैंक ने राजस्थान में अपनी यात्रा की शुरूआत वर्ष 1999 में की थी और तेजी के साथ विस्तार करते हुए गत 20 बर्षों के दौरान यह राज्य में निजी क्षेत्र का दीर्घकालिक सेवा बैक बनने में कामयाब रहा। इस यादगार को अद्भुत बनाने के लिए बैंक ने 1 सितम्बर 2019 को ‘#20 साल बेमिसाल’ अभियान लांच किया।
उन्होंने कहा कि 02 जनवरी, 2020 तक बैंक की 200 शाखाएं और 374 एटीएम्स का विशाल नेटवर्क स्थापित हो चुका है। इनमें से 52 प्रतिशत अद्र्धशहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में है और बैंक का ध्यान इसी प्रकार के असेवित क्षेत्रों में शाखाएं खोलने पर है। बैक की योजना राज्य में 250 बिजनेस कॉरसपोंडेन्ट (बीसी)स्थापित करने की है। बीसी नेटवर्क अंतिम छोर के निवासियों तक बैंक के उत्पादों और को पहुंचाने में आ रहे अन्तर को समाप्त करेंगे और इस प्रकार राज्य के दूरस्थ इलाकों में भी बैंक की सेवाएं उपलब्ध हो सकेंगी। मुझे खुशी है कि हमारी सामाजिक बैंकिंग पहल (इनिशिएटिव) के माध्यम से हम राजस्थान के 25 लाख से अधिक लोगों के जीवन को प्रभावित कर चुके हैं। इसके आगे भी हम राजस्थान के लोगों की भागीदारी से कुल विकास एवं प्रगति को अंजाम दे सकेंगे। एचडीएफसी बैंक के सस्टेनेबल लाइवलीहुड इनिशिएटिव (एसएलआई) के माध्यम से राजस्थान में 2.75 लाख से भी अधिक महिलाएं वित्तीय तौर पर सक्षम हो गई हैं। इस कार्यक्रम के तहत महिलाओं को व्यावसायिक प्रशिक्षण, वित्तीय साक्षरता, क्रेडिट काउन्सिलिंग, लाइवलीहुड फायनेंस एवं मार्केट लिंकेज दिया जाता है।

Related posts:

484वीं प्रताप जयंती के उपलक्ष्य में मोती मगरी स्मारक परिसर में 10-10 फीट ऊंचे 484 फल-छायादार पेड़ लग...

एचडीएफसी बैंक का पहली तिमाही में शुद्ध लाभ 30 प्रतिशत बढ़ा

दामोदर रोपवेज़ इंफ्रा लि. ने नीमच माता रोपवे परियोजना का उद्घाटन किया

ओसवाल सभा महिला प्रकोष्ठ द्वारा योग दिवस का सफल आयोजन

स्वर्ण लेक ज्वेलर्स का शुभारंभ

Hindustan Zinc brings a wave of Purity, Health and Hopein Kotra, 53 ROs and UV+ Filtersinstalled acr...

आदि महोत्सव में कपड़े के थैले वितरित

सारंगदेवोत कार्यवाहक अध्यक्ष, आगरिया मंत्री, एवं राठौड़ प्रबन्ध निदेशक निर्वाचित

दिव्यांग एवं गुरुकुल के बच्चों ने हर्षोल्लास से मनाई बसंत पंचमी

राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय बरबोदनिया में नए कक्षा कक्षों का शिलान्यास

दीपोत्सव के स्वागत में सजी झीलों की नगरी

HDFC Bank Festive Treats 4.0 to ‘Go BIG’ with 10,000+ offers