ओसवाल सभा महिला प्रकोष्ठ द्वारा योग दिवस का सफल आयोजन

उदयपुर। विश्व योग दिवस पर ओसवाल छोटे साजन की ओसवाल सभा महिला प्रकोष्ठ की अध्यक्षया श्रीमती किरण पोखरना के नेतृत्व में योगा और हाऊजी का सफल आयोजन किया गया। मंत्री श्रीमती वंदना बाबेल ने बताया कि योग और हाऊजी कार्यक्रम की संयोजिका श्रीमती वंदना दक और श्रीमती ममता बंबोरिया द्वारा वृहद स्तर पर महिलाओं के उत्तम स्वास्थ्य एवं स्वस्थ मनोरंजन की जिम्मेदारी उठाते हुए एक सफल कार्यक्रम किया, जिसमे 200 से अधिक महिलाओं ने भाग लिया।
श्रीमती वंदना दक ने बताया कि कार्यक्रम की शुरुआत मंगलाचरण से करने के बाद योग गुरु श्रीमती श्वेता चंडालिया ने महिलाओं को विभिन्न योग आसन के बारे में जानकारी दी और बताया कि कैसे योग आसन  द्वारा हम हमारे जीवन की कई समस्याओं से मुक्ति पा सकते है। अधिकतर महिलाओं को कमर दर्द और अनियमित मासिक धर्म की शिकायतों को सिर्फ 15 मिनिट प्रतिदिन के योग से कैसे दूर किया जा सकता है, इस पर चर्चा की गई। योग सेशन के बाद सभी उपस्थित सदस्याओं के लिए श्रीमती नेहा दोशी द्वारा मनोरंजक हाऊजी खेलाई गयी और कई आकर्षक उपहार दिए गए संचालन श्रीमती वंदना दक ने किया। अंत में ओसवाल महिला प्रकोष्ठ की संरक्षिका श्रीमती उमा कोठारी एवं श्रीमती रेखा भाणावत ने सभी का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ओसवाल सभा अध्यक्ष प्रकाश कोठारी ने कार्यक्रम की सराहना करते हुए भविष्य में ओसवाल समाज की महिलाओं के चहुंमुखी विकास के लिए कई कार्यक्रम करने की रूपरेखा रखी। कार्यक्रम में ओसवाल सभा महिला प्रकोष्ठ की सम्पूर्ण कार्यकारिणी उपस्थित रही।

Related posts:

खनन में अनुसंधान और विकास के लिए हिंदुस्तान जिंक ने सीआईएसआर-सीआईएमएफआर से किया एमओयू

उदयपुर में दिखा दुर्लभ प्रजाति का ब्लैक हेडेड रॉयल स्नैक

40 बच्चों को स्कूल जाने के लिए मदद देगा नारायण सेवा

अरूण मिश्रा हिन्दुस्तान जिंक के नये उपमुख्य कार्यकारी अधिकारी नियुक्त

Urban Square Mall (Phase-I) is all set to open for shoppers in Dec. 2022

तामीर सोसायटी का 28वां अवार्ड समारोह 16 को

उदयपुर में पहली बार हुई विदेशी नागरिक की न्यूरोसर्जरी

आईटीसी ममेंटोज़ उदयपुर का शुभारंभ

Hindustan Zinc celebrates International Week of Deaf people by embracing Inclusive Initiatives

हिन्दुस्तान जिंक द्वारा आयोजित शीतकालीन शैक्षिक शिविरों में 1600 से अधिक विद्यार्थी लाभान्वित

HDFC Bank net profit 12,259 crore

मदार नहर में उतरी बॉब केट मशीन, नाला गैंग ने शुरू की नालों की सफाई