108 कुंडीय गायत्री महायज्ञ के लिए वेदियों का निर्माण शुरू

उदयपुर। अखिल विश्व गायत्री पीठ परिवार, शांतिकुंज हरिद्वार के तत्वावधान में गायत्री शक्तिपीठ, सर्वऋतु विलास परिवार की ओर से 3 से 6 नवम्बर तक फतह स्कूल ग्राउण्ड में आयोजित होने वाले विराट 108 कुंडीय गायत्री महायज्ञ के लिए वेदियों का निर्माण कार्य शुरू हो गया है।
प्रवक्ता हेमंत श्रीमाली ने बताया कि शुक्रवार को पवित्र वेदियों के निर्माण के लिए मेवाड़-वागड़ के विभिन्न क्षेत्रों यथा सलूंबर, सराड़ा, वल्लभनगर, खेरवाड़ा, नाडिया खेड़ी, मावली, राजसमंद, बड़ीसादड़ी, उमेदपुरा तथा उदयपुर शहर के विभिन्न क्षेत्रों से कार्यकर्ता पहुंचे। ये कार्यकर्ता अपना महत्वपूर्ण समय दान देकर निशुल्क वेदियों का निर्माण कर रहे हैं। इन कार्यकर्ताओं में ज्यादातर शिक्षक और महिलाएं हैं जो इस पुनीत कार्य में विभिन्न क्षेत्रों से यहां पहुंची हैं। महिला-पुरुष कार्यकर्ताओं ने मिलकर शुक्रवार को प्रमुख तत्व वेदी के साथ ही 30 वेदियों का निर्माण किया।

Related posts:

उदयपुर में दिखा दुर्लभ प्रजाति का ब्लैक हेडेड रॉयल स्नैक

Hindustan Zinc Nurturing Biodiversitywith Miyawaki Plantation

हिन्दुस्तान जिंक द्वारा जावर माइंस में रक्तदान शिविर आयोजित, 65 यूनिट रक्त संग्रहण

कोरोना की लगती विदाई, स्वस्थ रहने की सुध आई

निशुल्क दंत परामर्श एवं चिकित्सा शिविर आयोजित

निःशुल्क कृत्रिम अंग शिविर में 300 से ज्यादा दिव्यांगों के हाथ-पैरों का लिया मैजरमेन्ट

हाउ उदयपुर स्विगीड 2022

“Saagwan”, Shot in the Forests of Mewar, Set for Grand Release on January 16

आईआईटी एवं स्टैनफोर्ड ग्रैज्युएट्स के एआई पाठ्यक्रम अब उदयपुर में भी

राजस्थान सरकार के मंत्रियों का नारायण सेवा ने किया सम्मान

प्रशासन शहरों के संग अभियान में यूआईटी को मिले सम्मान पर कलक्टर ने दी बधाई  

सर्दी से बचाव के लिए जरूरतमंद छात्रों को स्वेटर वितरित