श्री सम्मेद शिखरजी को पर्यटक स्थल घोषित करने का कड़ा विरोध

उदयपुर। झारखंड स्थित जैन समाज के सर्वाधिक महत्त्वपूर्ण तीर्थराज सम्मेद शिखरजी को झारखंड सरकार द्वारा पर्यटक स्थल घोषित किये जाने के विरोध में महावीर युवा मंच ने कड़ा विरोध जताया है।
मंच के मुख्य संरक्षक प्रमोद सामर ने कहा कि झारखंड राज्य में जैन संतों की मोक्षस्थली श्री सम्मेद शिखरजी जैन धर्म की आस्था का प्रतीक होते हुए धार्मिक ऊर्जा का प्रमुख स्रोत है। झारखंड सरकार वहां पर्यटन क्षेत्र विकसित करने का मन बना रही है जो सरासर उचित नहीं है। इस अवसर पर मंच के अध्यक्ष डॉ. तुक्तक भानावत, महामंत्री हर्षमित्र सरूपरिया, आलोक पगारिया, कुलदीप नाहर, भगवती सुराणा, अर्जुन खोखावत, मनोज मुणेत, सतीश पोरवाल ने झारखंड सरकार के निर्णय का कड़ा विरोध जताया और सम्मेद शिखरजी को पर्यटक स्थल बनाये जाने के प्रस्ताव को निरस्त करने की मांग की।

Related posts:

हिंदुस्तान जिंक की चार इकाइयों को प्रतिष्ठित एनसीक्यूसी पुरस्कार

युवा संगीतकारों के लिये स्कॉलरशिप प्रोग्राम की घोषणा

सिडबी द्वारा एमएसएमई इकाइयों को कोविड-19 आपदा से निपटने में मदद के लिए ‘स्वावलंबन संकटकालीन प्रतिक्र...

महावीर युवा मंच द्वारा ‘सावन सुहाना’ उत्सव आयोजित

Hindustan Zinc kicks off #GiveYourselfAChance campaign

उदयपुर की हिना साहू व सोनल गर्ग नेशनल आर्बिटर बने

देबारी मंडल द्वारा शहर जिला अध्यक्ष गजपाल सिंह राठौड़ का भव्य स्वागत

एक पेड़ मां के नाम के तहत पौधारोपण

प्रो. सारंगदेवोत फिर पांच साल के कुलपति चुने गए

नारायण सेवा का 39वां दिव्यांग एवं निर्धन सामूहिक विवाह 25-26 को

उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी ने उदयपुर में ली जिला स्तरीय समीक्षा बैठक

Hindustan Zinc Transforming the Lives of over 2 Lakh Underprivileged and Specially Abled Children