जिंक फुटबॉल अकादमी ने बेंगलुरु एफसी को मात दी

हीरो अंडर-17 यूथ कप 2022-23 की शानदार शुरुआत
उदयपुर।
जिंक फुटबॉल अकादमी ने अपने हीरो अंडर-17 यूथ कप अभियान की शुरुआत गोवा के बेनाउलिम फुटबॉल ग्राउंड में भारतीय फुटबॉल दिग्गज बेंगलुरू एफसी पर ऐतिहासिक जीत के साथ की। वेदांता-हिंदुस्तान जिंक लिमिटेड के सीएसआर हस्तक्षेप जिंक फुटबॉल अकादमी ने मैच को 2-0 से जीतकर पहले मैच के सभी तीन अंक हासिल किए। दोनों गोल स्ट्राइकर अक्षत ने दूसरे हाफ में किए।
पहला हाफ बराबरी का रहा और दोनों टीमों ने बिना सफलता के गतिरोध तोडऩे की भरसक कोशिश की। जिंक फुटबॉल टीम ने दूसरे हाफ में दबदबा बनाए रखा और हर दूसरी गेंद पर सही आक्रामकता के साथ जीत दर्ज की। जावर की टीम अब 28 दिसंबर को चर्चिल ब्रदर्स एफसी और क्रमश: 30 दिसंबर और 1 जनवरी को एफसी गोवा और एआरए एफसी से भिड़ेगी।
जिंक फुटबॉल राजस्थान में फुटबॉल क्रांंति लाने के लिए वेदांता-हिंदुस्तान जिंक की एक पहल है। यह सामाजिक और सामुदायिक विकास के लिए एक उपकरण के रूप में फुटबॉल का उपयोग करके अपनी तरह का एक जमीनी स्तर का विकास कार्यक्रम है और यह सुनिश्चित करता है कि छोटे बच्चों के पास फुटबॉल के माध्यम से खुद को अभिव्यक्त करने का एक मंच हो।

Related posts:

कोरोना रोगी निरंतर उतार पर , रोगी 20 तो मरने वाले मात्र 3

जिंक के शिक्षा संबंल कार्यक्रम के तहत् दीवाली अवकाश में शिक्षण शिविर आयोजित

प्रवासी कुमावत क्षत्रिय समाज समिति के पदाधिकारी ने ली शपथ

इंदौर-उदयपुर-इंदौर एक्सप्रेस रेलसेवा होगी एलएचबी रैक से संचालित

दक्षिण राजस्थान में दिल की अनियमित धड़कन का इलाज अब संभव

Mountain Dew reiterates Darr Ke Aage Jeet Hai mantra

Indian MedTech Startup Files FDA 510(k) for Homegrown Surgical Robot SSII Mantra

नारायण सेवा ने राजकीय पहाड़ा स्कूल के 350 बच्चों को दिए आईडी कार्ड और बेल्ट

मतदान की वह घटना

ब्लॉकचैन अकाउंटिंग पर कार्यशाला आयोजित

मेवाड़ के युवाओं ने रचा भक्ति का इतिहास, सालंगपुर धाम में हुआ 51वां सुंदरकांड

डेथ क्लेम आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल लाइफ से मिलेगा एक ही दिन में